प्रियंका गांधी रायपुर पहुंचीं, महिला समृद्धि सम्मेलन को करेंगीं संबोधित

प्रियंका गांधी रायपुर पहुंच चुकी हैं, जहां उनका स्वागत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने किया।

  • Written By:
  • Updated On - September 21, 2023 / 12:14 PM IST

रायपुर। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi ) रायपुर पहुंच चुकी हैं, जहां उनका स्वागत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने किया। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया और साथ ही वहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी जोरदार स्वागत किया। प्रियंका गांधी आज भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल होंगी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रियंका गांधी सम्बोधित करेंगे

  • दुर्ग जिले के भिलाई स्थित जयंती स्टेडियम में महिला समृद्धि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री कु. शैलजा होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव करेंगे। महिला समृद्धि सम्मेलन दोपहर 12 बजे प्रारंभ होगा। सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 309.56 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। इस मौके पर हितग्राहीमूलक योजनाओं में सामग्री वितरण के साथ ही विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

महिला समृद्धि सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, लोकसभा सांसद दीपक बैज, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन एवं विधायक अरूण वोरा, विधायक श्री देवेन्द्र यादव, अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग पुष्पा भुनेश्वर यादव, महापौर भिलाई नगर निगम नीरज पाल, महापौर नगर निगम दुर्ग धीरज बाकलीवाल, महापौर नगर निगम भिलाई-चरोदा निर्मल कोसरे, महापौर नगर निगम रिसाली शशि सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

रायपुर : प्रियंका गांधी राजधानी रायपुर पहुंची

यह भी पढ़ें : हेमंत बिस्वा के बयान पर ‘भूपेश’ का वार! इधर BJP बोली, ‘दुखती रग’ पर हाथ रखा तो तिलमिला गए