‘प्रियंका’ बस्तर पहुंचीं, भूपेश ने कराया नेताओं से परिचय!, देखें VIDEO

By : madhukar dubey, Last Updated : April 13, 2023 | 2:24 pm

छत्तीसगढ़। प्रियंका गांधी वाड्रा बस्तर (Bastar) पहुंच चुकी हैं। उनका सभी नेताओं से परिचय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कराया। इसके बाद उन्होंने माता दंतेश्वरी का दर्शन करेंगी। फिर जनसभा स्थल की ओर रवाना हो गईं। जहां भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यकर्ता जमकर प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) जिंदाबाद के नारे लगाए। प्रियंका गांधी जगदलपुर पहुंच चुकी है। सीएम भूपेश बघेल ने स्वागत करते वीडियो ट्विटर में शेयर किया है। स्वागत के दौरान पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, सांसद राजीव शुक्ला और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलेजा, मंत्री टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू समेत कई विधायक मौजूद थे।

राजनीतिक जानकारों की मानें तो बस्तर के आदिवासियों के लिए प्रियंका गांधी केवल एक कांग्रेस नेता नहीं, बल्कि इंदिरा की पोती भी हैं। लिहाजा आदिवासियों का भावनात्मक लगाव भी प्रियंका गांधी से जुड़ा हुआ है। छत्तीसगढ़ में इस वक्त बस्तर लोकसभा समेत विधानसभा की सभी 12 सीटों में कांग्रेस के विधायक हैं।

पार्टी इस बात को बखूबी जानती है की सत्ता तक जाने की राह आदिवासी बाहुल्य बस्तर से होकर ही गुजरती है। इसलिए चुनाव से पहले प्रियंका के दौरे से कांग्रेस अपनी जमीन और ज्यादा मजबूत करना चाहेगी। गांधी परिवार से इंदिरा, राजीव, सोनिया और राहुल गांधी भी बस्तर आ चुके हैं।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)