गरजीं ‘प्रियंका’, बोलीं, 15 साल ‘BJP’ ने सिर्फ लूटा!, ‘भूपेश सब दे रहे हैं’

आज बस्तर में कांग्रेस के 'भरोसे का सम्मेलन' (bharose ka sammelan) में प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने BJP पर जमकर निशाना साधा।

  • Written By:
  • Publish Date - April 13, 2023 / 04:58 PM IST

छत्तीसगढ़। आज बस्तर में कांग्रेस के ‘भरोसे का सम्मेलन’ (bharose ka sammelan) में प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने BJP पर जमकर निशाना साधा। कहा, भारतीय जनता पार्टी की 15 साल की सरकार ने बस्तर के लोगों को सरकार पर निर्भर बनाया। आत्मनिर्भर नहीं बनाया। कांग्रेस की सरकार ने 65 वनोपज के लिए एमएसपी दे रही है। 5 लाख लोगों को वनअधिकार पट्टे दिए। धान की सबसे ज्यादा एमएसपी 2660 रुपए यहां मिल रही है। सरकार ने आपको आत्मनिर्भर बनाया है। जब भाजपा की सरकार थी तो सिर्फ शोषण था। गौमाता सड़कों पर घूमती थीं। सरकार आई तो खेतों को चरने वाली गौमाताओं के लिए गौठान बनाई। अब यह मॉडल पूरे विश्व में चर्चित है। मैं यूपी में बताती हूं कि देखिए छत्तीसगढ़ में इसकी कितनी अच्छी योजना बनाई।

भाजपा का भ्रष्टाचार आपने 15 साल भुगता है। आपके सामने दो मिसाल हैं एक पिछली सरकार की है, जिसने आपसे सिर्फ लूटा है और दूसरी सरकार आपको सब दे रही है। अब आपको पहचानना है कि आपका भरोसा किस पर है। प्रियंका ने अपने संबोधन की शुरुआत गोंडी में लोगों का अभिवादन करते हुई की। उन्होंने कहा कि आज बस्तर एक ब्रांड बन गया है। देश में ही नहीं विदेश में भी यहां के उत्पादों का उपयोग हो रहा है। मेरी दादी कहती थीं कि सबसे अच्छी संस्कृति आदिवासी होती है, क्योंकि आप लोग बिना प्रकृति का नुकसान किए जीवनयापन करते हैं।

प्रियंका के भाषण की वो, बड़ी बातें

बस्तर की महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है। जब हम कमाती हैं तो हमारे में आत्मविश्वास आता है कि हम भी परिवार में कुछ कमाकर लाई हैं।

भारतीय जनता पार्टी की 15 साल की सरकार ने बस्तर के लोगों को सरकार पर निर्भर बनाया। आत्मनिर्भर नहीं बनाया। कांग्रेस सरकार ने उन्हें आत्मनिर्भर बनाया

कांग्रेस की सरकार ने 65 वनोपज के लिए एमएसपी दे रही है। 5 लाख लोगों को वनअधिकार पट्टे दिए। धान की सबसे ज्यादा एमएसपी 2660 रुपए यहां मिल रही है।

जब भाजपा की सरकार थी तो सिर्फ शोषण था। गौमाता सड़कों पर घूमती थीं। सरकार आई तो खेतों को चरने वाली गौमाताओं के लिए गौठान बनाई। अब यह मॉडल पूरे विश्व में चर्चित है।

मैं यूपी में बताती हूं कि देखिए छत्तीसगढ़ में इसकी कितनी अच्छी योजना बनाई। भाजपा भ्रष्टाचार आपने 15 साल भुगता है। आपके सामने दो मिसाल हैं एक पिछली सरकार की है, जिसने आपसे सिर्फ लूटा है और दूसरी सरकार आपको सब दे रही है। अब आपको पहचानना है कि आपका भरोसा किस पर है।

बघेल जी कभी नकारात्मक बातें नहीं करते, जब भी यहां के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुझसे मिलते हैं, कभी भी किसी की चुगली, नकारात्मक बात नहीं करते। लोगों के लिए कुछ करने, बेहतर करने का निश्चय जितना बघेल जी में देखती हूं, उतना किसी में नहीं दिखता।

‘देश में बस्तर की अलग पहचान बन रही’

जगदलपुर के लाल बाग मैदान में ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा देश में बस्तर की अलग पहचान बन रही है। पहले जहां नक्सलियों के गोलियों की गूंज सुनाई देती थी, आज वहां खुशी के गीत सुनाई देती है।

प्रियंका गांधी और भूपेश ने 128 करोड़ 99 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रियंका गांधी ने साथ मिलकर 128 करोड़ 99 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण किया है। कुल 49 विकास कार्यों जिसमें 62 करोड़ 29 लाख 47 हजार के 15 विकास कार्यों का लोकार्पण और 66 करोड़ 70 लाख से अधिक राशि के 34 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

कुमारी शैलजा-भूपेश के अलावा अन्य नेताओं ने यह कहा

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सेलजा बोलीं ‘बस्तर क्षेत्र का गांधी नेहरू परिवार से गहरा लगाव रहा है। जब से यहां हमारी सरकार आई है यहां खूब तरक्की हो रही है। प्रियंका से मिलकर लोगों की खुशी सााफ झलक रही है। बस्तर क्षेत्र का गांधी नेहरू परिवार से गहरा लगाव रहा है। जब से यहां हमारी सरकार आई है यहां खूब तरक्की हो रही है। प्रियंका से मिलकर लोगों की खुशी सााफ झलक रही है। कुमारी सेलजा ने कहा, पहले बस्तर में जहां नक्सलियों के गोलियों की गूंज सुनाई देती थी, आज वहां खुशी के गीत सुनाई देते हैं। नौजवानों को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है।