बिहान योजना से बदली राधा गुप्ता की जिंदगी, आज 4 दुकानों का कर रहीं सफल संचालन

उन्होंने समय पर ऋण चुकाते हुए अपने कारोबार को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया और लगातार मेहनत के दम पर सफलता हासिल की।

  • Written By:
  • Publish Date - March 6, 2026 / 09:39 PM IST

कोरिया, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले (Koriya district) के ग्राम सिंगरौली की राधा गुप्ता आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर उभरी हैं। बिहान योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता ने न केवल उनकी जिंदगी बदली, बल्कि उन्हें एक सफल उद्यमी भी बना दिया।

राधा गुप्ता ने बिहान योजना के माध्यम से ऋण लेकर अपने छोटे से व्यापार की शुरुआत की थी। उन्होंने समय पर ऋण चुकाते हुए अपने कारोबार को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया और लगातार मेहनत के दम पर सफलता हासिल की।

आज राधा गुप्ता एक-दो नहीं, बल्कि चार दुकानों का सफलतापूर्वक संचालन कर रही हैं। उनके इस सफर ने न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया है।

राधा गुप्ता बताती हैं कि यदि महिलाओं को सही मार्गदर्शन और आर्थिक सहयोग मिले तो वे भी अपने पैरों पर खड़ी होकर परिवार और समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

बिहान योजना के माध्यम से प्रदेश में हजारों महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं और वे अपने हुनर व मेहनत के दम पर नई पहचान बना रही हैं।