रमन बोले, नग्न प्रदर्शन ‘जंगलराज’ का नमूना! राज्यपाल से मिले

पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह (Former Chief Minister Dr. Raman Singh) ने कहा नग्न प्रदर्शन को लेकर राज्यपाल (Governor regarding naked...

  • Written By:
  • Updated On - July 19, 2023 / 08:38 AM IST

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह (Former Chief Minister Dr. Raman Singh) ने कहा नग्न प्रदर्शन को लेकर राज्यपाल (Governor regarding naked performance) से विधायक दल के साथ मिलने पहुंचे थे। जहां उन्होंने राज्यापाल से मिलने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, ये देश का पहली बार ऐसा हो रहा है कि किसी सरकार के खिलाफ नग्न प्रदर्शन करने के लिए युवा मजबूर हो गए। उन्होंने कहा, प्रदेश की जनता का हक मारकर कांग्रेस की झोली भरना ही इस सरकार का एकमात्र उद्देश्य रह गया है। SC-ST वर्ग के युवाओं को निर्वस्त्र होकर प्रदर्शन करने पर मजबूर करने बाद भी दाऊ @bhupeshbaghelने संवेदनशीलता नहीं दिखाई। उल्टा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर एक बार फिर अपने जंगलराज का नमूना प्रस्तुत किया है।

यह भी पढ़ें : नग्न प्रदर्शन पर BJP का सियासी दांव! राज्यपाल से बोली ‘बर्खास्त’ करिए भूपेश सरकार