रामविचार नेताम बोले, गोबर खरीदी और गौठान में सब गड़बड़झाला!

BJP के आदिवासी नेता रामविचार नेताम (Tribal leader Ramvichar Netam) ने कहा, प्रदेश के लोग वर्तमान में कांग्रेस की सरकार से त्रस्त हैं। गांव,..

  • Written By:
  • Publish Date - July 30, 2023 / 03:36 PM IST

रायपुर। BJP के आदिवासी नेता रामविचार नेताम (Tribal leader Ramvichar Netam) ने कहा, प्रदेश के लोग वर्तमान में कांग्रेस की सरकार से त्रस्त हैं। गांव, गरीब किसान, मजदूर, युवा, बच्चे महिला, बुजुर्ग सब। बुजुर्ग इसलिए क्योंकि बुजुर्गों को वृद्धा पेंशन नहीं दे पा रही है सरकार। छात्रावास आश्रमों में रहने वाले बच्चों को छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है। 2-3 साल से गांव में हादसों में मरने वालों को मिलने वाला मुआवजा तक नहीं मिल पा रहा है। त्रस्त जनता भारतीय जनता पार्टी को ही मजबूत विकल्प के रूप में देख रही है। हम लोगों के बीच जा रहे हैं। यही वजह है कि आने वाले दिनों में जनता भाजपा को चुनेगी।

सवाल-कांग्रेस कह रही है गोबर खरीद रहे हैं , किसानों को पैसा दे रहे हैं …

जवाब-रामविचार नेताम ने कहा, असली बात यह है कि कागजों में सब कुछ चल रहा है। गोबर बेचने वाले जो किसान हैं जो माताएं बहने हैं उनके खाते में पैसे नहीं गए। जिनके खाते में गए। वह कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। उनके खातों में पैसे गए हैं। गरीबों के खाते में तो कुछ नहीं मिला। हमने तो गौठान जाकर देखा समझा जाना है, किस प्रकार से वहां पर अन्याय हो रहा है। गौठान के नाम पर शोषण का नया फार्मूला अपनाया गया। गौठान समितियों में कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। और उन्हें पैसा दिया जा रहा है।

सवाल-उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं सिंहदेव, सरगुजा में कैसे भाजपा को फायदा होगा ?

जवाब–सिंहदेव को कुछ भी बना दें सरगुजा की जनता तंग आ चुकी है दो बार से। क्योंकि वहां घोषणा हुई थी कि सिंहदेव अगले मुख्यमंत्री बन रहे हैं। सरगुजा संभाग के 14 विधानसभा सीट के लोगों ने सोचा था कि सिंहदेव यदि इस इलाके से मुख्यमंत्री होंगे। साढ़े 4 साल तक सिंहदेव घुट-घुट कर जीते रहे। मेरी जानकारी में राजनीतिक इतिहास में इतना बुरा दिन सिंहदेव ने कभी नहीं देखा था। उन्हें अपमानित किया गया। अब उप मुख्यमंत्री बना दिया है। क्या विभाग हैं उनके पास सब दिखावा है। उपमुख्यमंत्री बना देने से सरगुजा की जनता कभी इस चीज को माफ नहीं करने वाली है। आने वाले समय में कांग्रेस को सबक सिखाएगी।

यह भी पढ़ें : यहां तो नेता जी… लिए जल समाधि! फूंका विरोध का बिगुल