छत्तीसगढ़ में रिटायर्ड आईएएस को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा

By : madhukar dubey, Last Updated : October 18, 2024 | 5:06 pm

    राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी (Retired IAS Officer)को राज्य सरकार ने कैबिनेट मंत्री(Cabinet Minister) का दर्जा दिया है। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी आरएस विश्वकर्मा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। उन्हें राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष के रूप में दर्जा दिया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग आदेश जारी कर दिया है। इसमें यह स्पष्ट किया गया है कि यह दर्जा केवल शिष्टाचार के रूप में प्रदान किया गया है।