साय कैबिनेट की अहम बैठक आज कमिश्नरी और धर्मांतरण संशोधन बिल पर हो सकता है फैसला

बैठक में स्वास्थ्य शिक्षा और राज्य के कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

  • Written By:
  • Updated On - December 31, 2025 / 12:48 PM IST

नवा रायपुर : साय सरकार (Sai Government) की कैबिनेट बैठक आज नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। यह बैठक साल की आखिरी कैबिनेट बैठक मानी जा रही है जिसे कई अहम फैसलों के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।

बैठक में स्वास्थ्य शिक्षा और राज्य के कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। इसके साथ ही कमिश्नरी व्यवस्था लागू करने धर्मांतरण संशोधन विधेयक और जमीन रजिस्ट्री से जुड़े मामलों पर भी कैबिनेट अहम निर्णय ले सकती है।

मुख्य सचिव विकास शील ने सभी विभागों के प्रमुख अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि वे अपने विभाग से जुड़े जरूरी प्रस्ताव समय पर तैयार कर सचिवालय को उपलब्ध कराएं ताकि लंबित मामलों पर निर्णय लिया जा सके।

सूत्रों के अनुसार साल के आखिरी दिन होने के कारण सरकार वर्ष 2026 की शुरुआत से पहले कई लंबित मुद्दों को निपटाने की कोशिश कर सकती है। बैठक में नई योजनाओं की रूपरेखा लंबित विकास कार्यों की समीक्षा प्रशासनिक सुधार कर्मचारियों से जुड़े प्रस्ताव और आगामी वित्तीय वर्ष की तैयारियों पर चर्चा संभव है।

इसके अलावा रोजगार उद्योग ग्रामीण विकास नगरीय निकायों और बुनियादी ढांचे से जुड़े मामलों पर भी कैबिनेट का रुख साफ हो सकता है। माना जा रहा है कि सरकार विकास और रोजगार को गति देने के लिए कुछ ठोस फैसले ले सकती है।