सरपंच की दरिंदगी, ‘साथियों’ संग युवक को ‘पीट-पीटकर’ मार डाला!, देखें VIDEO

By : madhukar dubey, Last Updated : March 18, 2023 | 6:50 pm

धमतरी। एक सरपंच ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक पर हमला बोल दिया। उसकी इतनी पिटाई की। युवक ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद सरपंच और उसके साथी फरार हैं। मामला अर्जुनी थाना (Arjuni Police Station) इलाके का हैं।

दरअसल, बीती रात को अर्जुनी थाना क्षेत्र के बिजनापुरी गांव में पैरावट (धान के पैरा गवाड़) में आग लगाने की बात पर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि सरपंच ने 13 लोगों के साथ मिलकर युवक को बेरहमी से पीट दिया। पिटाई में युवक बेहोश हो गया, और कुछ देर बाद युवक की मौत (death of youth) हो गई।

मृतक युवक का नाम खिलेश्वर यादव हैं। सरपंच और उनके लोगों द्वारा किया गया। इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल हैं। फ़िलहाल, पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर लिया हैं। और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही हैं। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपियों की धर पकड़ के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।