साहब! मुझे पड़ोसी के चूहों से बचा लो, थाने में शिकायत

By : madhukar dubey, Last Updated : December 19, 2022 | 10:30 pm

छत्तीसगढ़। साहब! मुझे पड़ोसी के चूहों (rat) से बचा लो, इसने मेरा घर ही बर्बाद कर दिया। मेरे घर को पूरी तरह से खोद डाले हैं। ये किसी फिल्म की कहानी नहीं है, बल्कि बालोद (Balod) जिले के गुंडरदेही थाने में एक बुजुर्ग ने शिकायत की है। इस अनूठी शिकायत को लेकर बुजुर्ग कलेक्टोरेट पहुंचा था। जब, उसे लगा कि वहां उसकी समस्या का समाधान नहीं हो पाएगा तो वह गुंडरदेही थाने पहुंच गया। जहां उसके बकाएदा, इसकी लिखित शिकायत की। फिर क्या था, इस अनूठी शिकायत लोगों में जमकर हो रही है।

बता दें, ग्राम कचांदुर निवासी बिसाहूराम टंडन (७०) ने अपने पड़ोसी युवराज मारकंडे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बिसाहूराम टंडन ने कहा कि युवराज के घर की दीवार और मेरे घर की दीवार अगल-बगल है। युवराज अनाज बेचने के काम करता है। इसलिए वह मेरे घर की दीवार तरफ धान की बोरियां रखता है। जिससे चूहे आते हैं।

बुजुर्ग का दर्द, पूरी दीवार चूहों ने खोद डाली

बिसाहूराम ने बताया कि ये चूहे युवराज के घर के ही हैं। इन्होंने मेरे घर की दीवारों को तो खोद दिया है। बड़ी संख्या में चूहे दिन-रात मेरे घर में घुसते हैं। मैं पहले से परेशान हूं और इन चूहों के कारण मेरा घर पूरा जर्जर हुए जा रहा है। इसे लेकर बिसाहूराम सोमवार को थाने पहुंचा था। बिसाहूराम गांव में अपनी पत्नी के साथ रहता है।

बेचारा पड़ोसी बोला, इन्हें कैसे पता कि मेरे ये चूहे हैं

उधर उसके पड़ोसी युवराज का अपना पक्ष है। उसका कहना है कि मैं छोटा अनाज व्यापारी हूं। मैं इतना धान रखता ही नहीं हूं। मेरे ऊपर जो आरोप लगाए जा रहे हैं। वह गलत है। मुझे ये बताया जाए कि कैसे बिसाहूराम को पता है कि ये मेरे घर के चूहें हैं। ऐसे भी कोई बता सकता है क्या। इसकी शिकायत को लेकर युवराज भी थाने पहुंचा था। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की है।