स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने पूर्व विधायक के निधन की दी सूचना, 17 जुलाई को उठे थे सवाल

By : dineshakula, Last Updated : July 26, 2024 | 12:42 pm

रायपुर – विधानसभा 9Assembly) के मानसून सत्र का शुक्रवार को अंतिम दिन है। प्रश्नकाल के दौरान स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने सदन को पूर्व विधायक विजय सिंह के निधन की सूचना दी। 17 जुलाई को निधन के बाद इस खबर की देर से सूचना मिलने पर सवाल उठे थे।

स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने जानकारी दी कि विजय सिंह का निधन 17 जुलाई को हुआ था, लेकिन इसकी सूचना सदन को समय पर नहीं मिल पाई थी। इस पर सत्तापक्ष और प्रतिपक्ष के सदस्यों ने पूर्व विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया। उपमुख्यमंत्री अरुण साव और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

जिला प्रशासन से सूचना नहीं मिली

पूर्व विधायक विजय सिंह के निधन की सूचना में हुई देरी पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सत्र की अधिसूचना के बाद भी जिला प्रशासन से जानकारी प्राप्त नहीं हुई थी। इस कारण सदन की ओर से समय पर श्रद्धांजलि नहीं दी जा सकी। इसे गंभीर प्रशासनिक चूक मानते हुए निर्देश देने की मांग की गई है।