प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ‘फूलोदेवी नेताम’ का इस्तीफा! लिखा, किसी और को बनाएं…

By : hashtagu, Last Updated : July 18, 2023 | 1:17 pm

रायपुर। प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम (Rajya Sabha member Phoolodevi Netam) ने इस्तीफा दे दिया है। फूलो देवी नेताम ने राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेट्‌टा डिसूजा को अपना इस्तीफा (Resignation) भेज दिया है। इस्तीफे में फूलो देवी नेताम ने लिखा है कि मुझे छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर काम करने का मौका मिला। समय-समय पर मार्गदर्शन मिलता रहा। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की सभी महिलाओं की आभारी हूं जिन्होंने मुझे इतना प्यार दिया। जिनके सहयोग से ही मैं अपना कार्यकाल संपन्न कर चुकी हूं।

Istifa 1 1689660603

फूलो देवी ने आगे लिखा है- छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा के पद पर मुझे 7 साल हो चुके हैं, और मेरा यह मानना है कि इस पद पर अब किसी अन्य महिला साथी को काम करने का मौका मिलना चाहिए। इसलिए फूलो देवी नेताम ने छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से खुद को कार्य मुक्त करते हुए अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें : SCST के वर्ग के युवाओं ने किया नग्न प्रदर्शन! CG में पहली बार