सांसद रंजन के बयान पर पूर्व मंत्री बृजमोहन का बड़ा आरोप, बोले नक्सलवाद की संरक्षक है कांग्रेस

By : madhukar dubey, Last Updated : November 11, 2022 | 6:29 pm

छत्तीसगढ़। यहां से राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन के बयान पर सियासत गरम हो गई है। इसके बयान पर तो पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पर ही बड़ा आरोप लगा दिया। कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी ही नक्सल की जन्मदाता और संरक्षक है। उन्होंने नक्सल मुद्दे पर रंजीत रंजन को नसहीत देते हुए कहा कि प्रदेश से रंजीत रंजन सांसद तो बन गईं, मगर छत्तीसगढ़ की एबीसीडी उन्हें नहीं मालूम। नक्सलवाद की जन्मदाता और संरक्षक कांग्रेस पार्टी है। सांसद रंजन का स्टेटमेंट गलत है। देश और प्रदेश के विकास को नक्सलियों ने अवरूद्ध किया। शहरों में रहने वाले नक्सलियों के समर्थकों ने विकास को रोका। नक्सलियों के प्रति ये साॅफ्ट छत्तीसगढ़ के लिए घातक है।

पूर्व मंत्री बोले, यहां का नक्सलवाद हर जगह से एकदम अलग

बृजमोहन अग्रवाल कहा कि कांग्रेस की तो आइडियोलॉजी यही है, ये पहले बात से नक्सलवाद खत्म करने के दावे करते थे। ये उनकी गतिविधियों को बढ़ावा देते हैं। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह इस पर अंकुश लगाने का काम कर रहे हैं। सांसद रंजन को चाहिए कि, वो पहले छत्तीसगढ़ की जानकारी प्राप्त करें, बिहार का, झारखंड का, आंध्रा के नक्सलवाद और यहां के नक्सलवाद में अंतर है। उनका ये बयान बताता है कि, कांग्रेसियों में नक्सलियों के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर है।

अब जानिए इनके इस बयान मचा बवाल

सांसद रंजीत रंजन ने कहा रायपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि बिहार के कुछ इलाके नक्सल प्रभावित रहे हैं, अब कम हो चुका है। सभी नक्सली लोग गलत नहीं होते। बहुत लोगों को मिस यूज किया जाता है। बहुत लोग उनके नाम से दुकानें चला रहे होते हैं। वह भी इंसान हैं। हम भी इंसान हैं तो डर कैसा। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद शांत हो चुका है। जो लोग यह पैदा कर रहे हैं वह नहीं चाहते कि शांति बहाल हो।