‘जनतंत्र’ बचाओ रैली में MLA ‘ममता’ की दमदार भागीदारी!

। अखिल भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस (All India National Women's Congress) द्वारा देश की राजधानी दिल्ली में जनतंत्र बचाओ रैली एवं हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम आयोजित की गई,

  • Written By:
  • Updated On - April 4, 2023 / 02:36 PM IST

रायपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस (All India National Women’s Congress) द्वारा देश की राजधानी दिल्ली में जनतंत्र बचाओ रैली एवं हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम आयोजित की गई, कार्यक्रम पंडरिया विधायक ममता (MLA Mamta) चंद्राकर शामिल हुई।

विगत दिनों अखिलभरतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री नेट्टा डिसूजा के अगुवाई में देश की राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा सांसद के सदस्यता रद्द करने के षडयंत्र एव तानाशाही रवैए व जनतंत्र हनन के विरोध मेंजनतंत्र बचाओ रैली व हस्ताक्षर अभियान का कार्यक्रम आयोजित हुआ।

प्रदेश से छग महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के नेतृत्व में प्रदेश भर से महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता व महिला विधायक शामिल हुए। रैली व हस्ताक्षर अभियान में पंडरिया विधायक ममता/मनोज चंद्राकर मुख्य रूप से शामिल हुई विधायक ममता/मनोज चंद्राकर राहुल गांधी की सांसद सदस्यता रद्द करने पर कहा प्रमुख विपक्षी नेता की आवाज को संसद में न बोलने देना क्या इस देश की लोकतंत्र के लिए ठीक है। क्या यह ठीक है की विपक्षी नेता को संसद में आवाज न उठाने दिया जाए।

जबकि हमारे प्रधानमंत्री दुनिया भर में भारत को लोकतंत्र की जननी कहते है क्या यह इस देश की लोकतंत्र के लिए ठीक है उन्होंने कहा पार्टी पॉलिटिक्स को भूल जाइए देश के लिए क्या अच्छा है यह घटना राहुल गांधी के लिए नहीं बल्कि भारत के लिए खतरनाक है विधायक ममता ने कहा राहुल गांधी जेल जाने से नही डरते उनके सदस्यता को रद्द किया जाना अडानी के मुद्दे से भटकाने का प्रयास है।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)