‘NDTV’ के डायरेक्टर बोर्ड ‘सुनील कुमार’ ने छोड़ा, जानें, वजह

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य सचिव सुनील कुमार (Former Chief Secretary Sunil Kumar) ने एनडीटीवी बोर्ड के निदेशक पद (directorship) से इस्तीफा दे दिया है।

  • Written By:
  • Updated On - March 22, 2023 / 09:46 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य सचिव सुनील कुमार (Former Chief Secretary Sunil Kumar) ने एनडीटीवी बोर्ड के निदेशक पद (directorship) से इस्तीफा दे दिया है। इन्होंने 9 मार्च को अपना त्यागपत्र टीवी चैनल की संचालक कंपनी अडाणी ग्रुप को भेज दिया था। इसकी सूचना भारतीय स्टॉक एक्सचेंज को दे गई है। सुनिल कुमार ने अपने इस्तीफा में हाल के कुछ घटनाक्रमों का उल्लेख किया है। उन्होंने कहा है, एनडीटीवी के साथ अपने जुड़ाव पर पुनर्विचार करने के लिए मुझे प्रभावित किया है।

बता दें, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के खास एक और पूर्व प्रमुख सचिव अमन सिंह भी अडाणी समूह की ओर से एनडीटीवी बोर्ड में डॉयरेक्टर के पद के लिए मनोनित किए गए थे। अडानी के लगातार विवादों से घिरी हुई कंपनी है। लेकिन अभी तक एनडीटीवी पर किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं है।

इधर, हाल के दिनों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी सुनील और अमन सिंह को अडानी कंपनी में बोर्ड में जाने पर तंज कसा था। कहा था, आडानी में ये दो पनौतियां जाने के बाद उस कंपनी की बदहाली के दिन शुरू हो गए हैं। जिस तरह से ये दाेनों रमन सिंह के लिए भी पनौती ही साबित हुए हैं।