सुशील बोले, BJP बलात्कारी को टिकट देती है, कांग्रेस ‘कुकर्मियों’ को जेल भेजती है!

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला (Sushil Anand Shukla) ने भाजपा के आरोपों को बकवास बताते हुए कहा है कि उन्हें 15 साल.

  • Written By:
  • Updated On - August 10, 2023 / 06:27 PM IST

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला (Sushil Anand Shukla) ने भाजपा के आरोपों को बकवास बताते हुए कहा है कि उन्हें 15 साल तक छत्तीसगढ़ की बेटियों की चिंता तब क्यों नहीं हुई, जब रमन राज में झलियामारी कांड होते थे, मीना खलको कांड होते थे, गर्भाशय कांड होते थे, तत्कालीन मुख्यमंत्री का ओएसडी मासूम बच्ची को बंधक बनाकर दुष्कर्म कर रहा था। कांग्रेस की सरकार में छत्तीसगढ़ की महिलाएं सर्वाधिक सुरक्षित हैं। महिलाओं पर अपराध के मामलों में कमी आई है तो BJP की महिला नेता इस पर कांग्रेस सरकार की सराहना करें कि कांग्रेस ने महिलाओं को सुरक्षा दी है। एक भी अपराधी बच नहीं सकता। भाजपा की सरकार के समय तो अपराधी पकड़े ही नहीं जाते थे। उन्हें संरक्षण मिलता था।

कांग्रेस सरकार में महिलाओं की स्थिति मजबूत, भाजपा अपना ट्रेक रिकॉर्ड देखे

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सरकार के समय महिलाओं पर होने वाले अपराध के आंकड़ों और भाजपा की सरकार जाने के बाद कांग्रेस सरकार के साढ़े चार साल के आंकड़ों को उठाकर देखने का कष्ट उठाये बिना भाजपा की महिला नेता कुछ भी बयानबाजी कर रही हैं। आंकड़ों को झुठला देना भाजपा की फितरत में है। भाजपा एक-एक झूठ को हजार बार बोलकर सच साबित करने की कोशिश करती है लेकिन सच आखिर सच होता है। छत्तीसगढ़ की महिलाएं भाजपा के और भाजपाइयों के चरित्र से अच्छी तरह परिचित हैं।

भाजपा की महिला नेता कह रही हैं कि छत्तीसगढ़ की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। जबकि सच यह है कि भाजपा सरकार के समय छत्तीसगढ़ में महिलाओं पर अपराध की बाढ़ बनी रहती थी। भाजपा का चरित्र यह है कि वह एक बलात्कारी को विधानसभा उपचुनाव की टिकट देती है और बलात्कारी के पिता को नेता प्रतिपक्ष जैसे सम्मानित पद पर बनाये हुए हैं। कांग्रेस की सरकार में कोई आरोपी नहीं बच सकता। चाहे वह रमन सिंह का ओएसडी हो या नेता प्रतिपक्ष का बेटा। अब तो भाजपा की महिला नेताओं को अपने पुरुष नेताओं के पुरुषार्थ पर सवाल उठाने चाहिए कि 15 साल तक छत्तीसगढ़ की महिलाओं का शोषण क्यों हुआ?।

यह भी पढ़ें : अमित शाह को भूपेश ने ‘सुनाई’ खरीखरी! कहा-यहां BJP के सभी 9 सांसद हारेंगे चुनाव!