तीजा पोरा की धूम : ‘विष्णु भैया’ के आंगन में ‘महतारियों’ के चेहरों पर खिली मुस्कान

By : hashtagu, Last Updated : September 2, 2024 | 6:09 pm

  • तीजा-पोरा तिहार में उत्साह के साथ झूमते-नाचते दिखीं महिलाएं
  • महतारियों ने बनवाया लाख की चूड़ियाँ, मेहंदी और टैटू
  • रायपुर, 02 सितंबर 2024/ विष्णु भईया का घर-आंगन तीजा-पोरा त्यौहार (Home-courtyard Teeja-Pora festival) के मौके पर महतारियों से गुलजार रहा। कोई महिला लाख की चूड़ियां बनवा रही थीं, तो कोई मेहंदी लगवा रही थी और टैटू बनवा रही थीं। तीजा-पोरा त्यौहार के मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बड़े भैया ने उन्हें बड़े प्यार से अपने घर बुलाया था। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास उन्हें अपने मायके जैसा लग रहा था। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) ने इस मौके पर सपत्नीक पूरे विधि-विधान से शिव-पार्वती की पूजा की और नंदी की पूजा-अर्चना की।

    Tija Tihar 01 (1)

    • छत्तीसगढ़ में तीजा सुहागिनों के लिए सबसे बड़ा पर्व माना जाता है, जिसमें वे कठिन व्रत कर पति और परिवार की खुशहाली के लिए कामना करती हैं। परम्परा है कि तीजा पर बहनें अपने मायके जाती है और मायके में ही व्रत के सारे नियमों को निभाती हैं। तीजा का यह पर्व पोरा तिहार से शुरू हो जाता है। मायके में निश्चिंत होकर बहनें अपना बचपन जीती हैं और विवाहित होने के बाद तीजा-पोरा तिहार पर मायके पहंुंचकर सहेलियों और भाईयों के बीच जीवन का आनंद लेती हैं, ठीक उसी तरह आज मुख्यमंत्री निवास में हजारों की संख्या में पहुंची। मुख्यमंत्री श्री साय की ओर से उन्हें उपहार स्वरूप साड़ी, श्रृंगार सामान व छत्तीसगढ़ी कलेवा भेंट में दी गई।

    Mehandi

    मुख्यमंत्री निवास में इन माताओं-बहनों के लिए तरह-तरह के पकवान और छत्तीसगढ़ी व्यंजन खाने के लिए परोसे गए तो वहीं माताओं-बहनों के सजने-संवरने की व्यवस्था भी की गई थी। श्रृंगार महिलाओं को खासा पसंद होता है, इसका भी ध्यान बड़े भाई के तौर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रखा और उनकी ओर से प्रदेश की अपनी इन बहनों के लिए लाख की चूड़ियां, मेहंदी, टैटू के साथ ही दीदी हटरी उपलब्ध कराई गई थी। छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार आरू साहू ने इस मौके पर रंगारंग प्रस्तुति दी, जिस पर महिलाएं खुशी से झूम उठी। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल फुगड़ी, कुर्सी दौड़ और रस्सी खींच का भी आयोजन किया गया।

    Tija Tihar 03

    • माता और बहनों के लिए मायके में उनके स्वागत के लिए सभी इंतजाम किए गए थे। तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पहुंची हजारों माता-बहनों से प्रदेश के मुखिया भाई की तरह आत्मीय भाव से मिले। प्रदेश के मुखिया को भाई की तरह मिलता देख इन बहनों के चेहरों पर निश्छल मुस्कान खिल आई। माताओं-बहनों की इस खुशी को दुगुना करने का काम मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त के रूप में एक-एक हजार रूपए की राशि उनके खातों में अंतरित कर किया।

    मुख्यमंत्री निवास में पहली बार अभनपुर से आई इंद्राणी साहू, कुर्रू से आई प्रतिमा वर्मा और दिव्या वर्मा, सेजबहार से आई करुणा बांधे, कोटा की निशा सोनी और कबीर नगर से आई संजना यादव ने बताया कि यहां आकर तीजा पोरा का तिहार मनाने का एक खास अवसर हम सबको मिला है। यहां आकर ऐसा लग रहा है जैसे हम सब अपने मायके आई हुई हैं। यहां की व्यवस्था बहुत सुंदर है। हम सब बहुत खुशकिस्मत हैं कि हम छत्तीसगढ़ राज्य में रहती हैं जहां के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हम सब बहनों का सम्मान किया है।

    • रायपुर के बोरियाखुर्द और सन्तोषी नगर से मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोरा तिहार मनाने पहुँची दो सहेलियाँ ज्योति राजपूत और ज्योति साहू अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताती हैं, हम आज बहुत उत्साहित हैं। पहली बार मुख्यमंत्री निवास आने का मौका मिला। हम हमारे विष्णु भैया को इस भव्य आयोजन के लिए आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हम महिलाओं के लिए ऐसा सोचा और आमंत्रित किया।

    यह भी पढ़ें : विष्णुदेव साय ने ‘धर्मपत्नी’ संग चलाए मिट्टी के बैल! शिव की भक्ति और… तीजा पोरा तिहारकी धूम….एक झलक….VIDEO

    यह भी पढ़ें : CM विष्णु देव साय की तीजा पर बड़ी सौगात, 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना की सातवीं किस्त

    यह भी पढ़ें : अमित शाह ने विकसित व महान भारत बनाने के लिए लोगों से की भाजपा का सदस्य बनने की अपील

    यह भी पढ़ें :महिला सुरक्षा को लेकर घड़ियाली आंसू बहाने से पहले ‘सुप्रिया श्रीनेत’ को कांग्रेस शासनकाल की करतूतों को खंगाल लेना था-भाजपा

    यह भी पढ़ें :Press conference : छत्तीसगढ़ में रेप घटनाओं को लेकर ‘सुप्रिया श्रीनेत’ का BJP सरकार पर निशाना! बोलीं, पूरा प्रदेश सदमे