भाजपा की केंद्र ‘प्रदेश सरकार’ की उपलब्धियों ने कांग्रेस को ‘राजनीतिक कुंठा’ का शिकार बना दिया -संजय

By : hashtagu, Last Updated : February 25, 2024 | 9:59 pm

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने कहा : कांग्रेसियों के प्रलाप के बावजूद भाजपा लोकसभा चुनावों में छत्तीसगढ़ की पूरी 11 सीटों पर शानदार विजय दर्ज करके ‘अबकी बार, चार सौ पार’ को लक्ष्य को हासिल करेगी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव (BJP State General Secretary Sanjay Srivastava) ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की 10 वर्ष के कार्यकाल की ऐतिहासिक और क्रांतिकारी उपलब्धियों और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के दो माह के अत्यल्प कार्यकाल में हासिल उपलब्धियों ने कांग्रेस को राजनीतिक कुंठा (Political frustration for Congress) का शिकार बना दिया है। श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव की ही तरह आगामीलोकसभा चुनाव में अपनी सुनिश्चित पराजय देखकर कांग्रेस हताश हो चले हैं और ऊलजलूल बयानबाजी करके मिथ्या प्रलाप कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में केंद्र समेत अनेक प्रदेशों में शासन करने वाली कांग्रेस लोकतंत्र के नाम पर महज जुबानी जमाखर्च करती रही है, जबकि यथार्थ में कांग्रेस आंतरिक राजतंत्र के सहारे ही जिन्दा है। आजादी के बाद देश पर लम्बे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस की सोच ही बड़ी नहीं थी। वह सिर्फ पाँच साल के राजनीतिक स्वार्थ को ध्यान में रखते हुए फैसले लेते रहे।

कांग्रेस ने सरकारें बार-बार बनाई लेकिन भविष्य का भारत बनाना भूल गई। देश को आगे बढ़ाना कांग्रेस के एजेंडा में ही नहीं था, जबकि पिछले 10वर्षों में प्रधानमंत्री श्री मोदी के सशक्त और ऊर्जावान नेतृत्व में देश ने चहुँमुखी विकास के नित-नए आयाम गढ़े हैं। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास, इस मूलमंत्र के साथ भाजपा की सरकारों ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की अवधारणा को धरातल पर उतारा है। श्रीवास्तव ने कहा कि आज भी येन-केन-प्रकारेण सत्ता हासिल करने के लिए छटपटा रही कांग्रेस की राजनीति की दशा और दिशा वही है। कांग्रेस परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण से आगे सोच ही नहीं पाती।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने कहा कि जनता-जनार्दन के आशीर्वादस्वरूप जबसे छत्तीसगढ़ में अपने ऐतिहासिक बहुमत के साथ भाजपा ने सरकार सम्हाली है, ‘मोदी की गारंटी’ पूरा करने की दिशा में तेजी से काम करके यह साबित कर चुकी है कि भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है। भाजपा का संकल्प है कि हमने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया है और हम ही इसे सँवारेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस नेता अपने संकल्पों की पूर्ति की दिशा में तेजी से काम करती प्रदेश की भाजपा सरकार को लेकर मिथ्या प्रलाप करके भ्रम फैलाने की हास्यास्पद कोशिशें कर रहे हैं लेकिन प्रदेश की जनता अब कांग्रेस के छल को समझ चुकी है।

श्रीवास्तव ने कहा कि अपने निजी स्वार्थों के लिए कांग्रेस नेता एक परिवार की जागीर बनाकर कांग्रेस को रसातल की ओर ले जा रहे हैं। भ्रष्टाचार में लिप्त इन कांग्रेस चेहरों ने केवल परिवारवाद को बढ़ावा देने का काम ही किया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने कहा कि जो सिर्फ अपने परिवारों के लिए काम करते हैं, वह आपके परिवारों के बारे में कभी नहीं सोच सकते; जो सिर्फ अपने बेटे-बेटियों का भविष्य बनाने में जुटे हैं, वह आपके बेटे-बेटियों के भविष्य की चिंता कभी नहीं कर सकते।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पूरे देश को अपना परिवार मानकर काम करते रहे हैं और उसका सुपरिणाम हर क्षेत्र में साफ दिखाई दे भी रहा है। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार ने विकास और जनकल्याण के जो क्रांतिकारी आयाम स्थापित किए हैं, उससे अपना जनाधार सिमटता देखकर कांग्रेसी अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा का यह दृढ़ विश्वास है कि आने वाले पाँच वर्षों में जब भारत दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनेगा तो छत्तीसगढ़ भी विकास की नई बुलंदियों पर होगा। विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण गरीब, किसान, युवा और महिला सशक्तीकरण से ही होगा। श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेसियों के प्रलाप के बावजूद भाजपा आगामी लोकसभा चुनावों में छत्तीसगढ़ की पूरी 11 सीटों पर शानदार विजय दर्ज करके ‘अबकी बार, चार सौ पार’ को लक्ष्य को हासिल करने जा रही है।

यह भी पढ़ें : 6 हजार रुपए के ‘शराब घोटाले’ की जांच तेज! EOW-ACB ने जारी किए कार्रवाई का व्यौरा