‘BJP’ मंडल अध्यक्ष को ‘नक्सलियों’ ने काटा डाला!

(Bijapur) धुर नक्सली जिले बीजापुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष नीलकंठ कक्केम (BJP Mandal President Neelkanth Kakkem) को नक्सलियों ने कुल्हाड़ी और चाकू से वार कर काट डाला।

  • Written By:
  • Updated On - February 5, 2023 / 06:34 PM IST

छत्तीसगढ़। (Bijapur) धुर नक्सली जिले बीजापुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष नीलकंठ कक्केम (BJP Mandal President Neelkanth Kakkem) को नक्सलियों ने कुल्हाड़ी और चाकू से वार कर काट डाला। बताया जा रहा है कि, नीलकंठ अपनी साली की शादी की तैयारी करने गांव गए हुए थे। वहां अचानक पहुंचे माओवादियों ने कुल्हाड़ी और चाकू से वार कर बीजेपी नेता की जान ले ली। मामला जिले के आवापल्ली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, नीलकंठ कक्केम जिले के धुर नक्सल प्रभावित गांव पेंकरम गए थे। यहां वे अपनी साली की शादी की तैयारियां करवा रहे थे। इसी बीच रविवार की दोपहर करीब ५ से ७ की संख्या में माओवादी इनके घर पहुंच गए।

फिर परिवार वालों के सामने ही नीलकंठ की बेदम पिटाई की। जिसके बाद कुल्हाड़ी और चाकू से वारकर मार डाला। फिर सारे नक्सली जंगल की तरफ लौट गए। हालांकि, इस संबंध में अब तक अधिकारियों की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

30 सालों से राजनीति में सक्रिय थे

नीलकंठ कक्केम पिछले ३० सालों से राजनीति में सक्रिय थे। वे क्चछ्वक्क के कद्दावर नेता थे। साथ ही करीब १५ सालों से उसूर मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वे पूर्व जनपद पंचायत सदस्य भी रह चुके थे। उस इलाके की पार्टी की बागडोर इन्हीं के हाथों में थी। इनकी हत्या से पार्टी को भी बड़ा नुकसान हुआ है।