विकसित राष्ट्र के साथ भारत को विश्व गुरु बनाने वाला है केंद्रीय बजट- अरुण साव
By : hashtagu, Last Updated : February 2, 2025 | 12:00 am
रायपुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव (Deputy Chief Minister Arun Sao)ने केंद्रीय बजट पर कहा हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित राष्ट्र के रूप में भारत खड़ा हो रहा है। केंद्रीय बजट में जन-जन का ख्याल रखा गया है। आज केंद्रीय योजनाओं के संचालन और धरातल पर उतारने का काम हमारी विष्णुदेव साय की सरकार कर रही है। देश की जीडीपी मेें छत्तीसगढ़ का बहुत बड़ा योगदान है। केंद्रीय बजट का लाभ प्रदेश की जनता को भी मिलेगा।
उन्होंने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card)पर कर्ज की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख की जाएगी। किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए 7.7 करोड़ किसानों को अल्पकालिक लोन की सुविधा दी जाएगी। किसानों के लिए प्रधानमंत्री धनधान्य योजना भी लाई जाएगी। 5 लाख महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पहली बार उद्यमिता शुरू करने वालों के लिए योजना शुरू की जाएगी। यह अगले 5 वर्षों में 2 करोड़ रुपये तक के टर्म लोन प्रदान करेगी। इस योजना में स्टैंड-अप इंडिया योजना से प्राप्त अनुभवों को शामिल किया जाएगा।
साव ने कहा कि 36 जीवन रक्षक दवाओं पर पूरी तरह से ड्यूटी टैक्स खत्म कर दिया गया है। इसके अलावा, कैंसर के इलाज की दवाएं सस्ती होंगी और 6 जीवन रक्षक दवाओं पर कस्टम ड्यूटी 5 फीसदी कर दी गई है। इससे मध्यम और गरीबों वर्गों को बड़ा लाभ मिलेगा। साव ने कहा, मेक इन इंडिया, इम्प्लॉयमेंट और इनोवेशन, एनर्जी सप्लाई, स्पोर्ट्स का डेवलपमेंट, एमएसएमई का विकास हमारी विकास यात्रा में शामिल हैं और इसका ईंधन रिफॉर्म्स हैं।इस कार्यक्रम से 1.7 करोड़ किसानों को मदद की संभावना है।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह केंद्रीय बजट अधोसंरचना पर भारी भरकम बजट का प्रावधान किया गय है। इससे प्रदेश के नगरीय निकायों को हाईटेक बनाने में संजीवनी साबित होगी। पीएम मोदी जी के नेतृत्व में देश में आधुनिक इन्फ्रांट्रक्चर आज पूरे विश्व में मिसाल है। केंद्रीय बजट में से यह सेक्टर एक मील का पत्थर साबित करेगा। 10 साल पहले बुनियादी ढांचे का बजट 2 लाख करोड़ था, अब यह 11 लाख करोड़ से ज्यादा है। डीप वाटर मेगा पोर्ट की बुनियाद रखी गई है। ये दुनिया का टॉप 10 पोर्ट में से एक होगा अरुण साव ने कहा कि केंद्रीय बजट से छत्तीसगढ़ को भी भरपूर लाभ मिलेगा। अरुण साव ने कहा कि आज पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की विदेशी नीति में अमूलचूल परिवर्तन आया है, भारत के विकास का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। आज भारत विश्व गुरू बनने की राह पर तेजी से अग्रसर है।
यह भी पढ़ें: 3 फरवरी भाजपा नगरीय निकाय चुनाव का घोषणा पत्र करेगी जारी