TS बाबा ने BJP को घेरा, जानें, किस-किस मुद्दे पर किया वार

By : madhukar dubey, Last Updated : December 16, 2022 | 10:16 pm

छत्तीसगढ़। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (TS Singhdev) ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर हमला बोला। वे बिलासपुर में पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया से कहा रेलवे की ओर से शुरू की गई ट्रेन का नाम वंदेभारत नहीं वंदे भाजपा नाम रह गया है। इस ट्रेन के शुभारंभ में केंद्र की मोदी सरकार और रेलवे प्रोटोकॉल और शिष्टाचार भी भूल गए हैं। ट्रेन को इस जोन से शुरू करना चाहते तो नागपुर में भी कार्यक्रम हो सकता था। लेकिन, मोदी की नीति है बाकी सबको छोड़ो, सिर्फ भाजपा है। इस तरह से छत्तीसगढ़ की उपेक्षा की गई है और आमजन का अपमान है। बिलासपुर (Bilaspur) में गोलीकांड की घटना चिंता की बात है। पुलिस चाहती तो इस घटना को रोक सकती थी। यह पुलिस का फेल्युअर है।

कहा-राज्य के जीएसटी के 13 सौ करोड़ बकाया राशि केंद्र ने नहीं लौटाए

कहा कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि केन्द्र सरकार पर छत्तीसगढ़ का १३ सौ करोड़ रुपए बकाया है। नेता प्रतिपक्ष रहने के दौरान जीएसटी से होने वाले प्रदेश के नुकसान का हमने अनुमान लगाया था। आज वही स्थिति आ गयी है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा हमने पिछले चार साल में जितना काम किया। उतना भाजपा की सरकार ने १५ साल में भी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध का होना चिंताजनक है। किसी भी आकस्मिक घटना को रोकी नहीं जा सकती। लेकिन, कुछ घटनाएं ऐसी भी होती है जिसे पूर्व सूचना के आधार पर पुलिस रोक सकती है। बिलासपुर में हुई गोलीकांड में पहले से ही दो पक्षों में विवाद की स्थिति थी, जिस घटना को रोकी जा सकती थी। सुनने में आया है कि इस घटना से दो-तीन माह पहले परिवार के बीच तनाव और कुछ घटनाएं हुई थी। मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची। लेकिन पुलिस ने अपना काम ठीक से नहीं किया। यदि किया गया होता तो हत्या की वारदात तो नहीं ही होती।

बोले, वंदेभारत नहीं वंदे भाजपा का कार्यक्रम था

वंदेभारत ट्रेन शुरू होने पर कटाक्ष करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ऐसा लगता है कि सिर्फ वंदेभारत नहीं यह वंदे भाजपा का कार्यक्रम है। यही कारण है कि केन्द्र सरकार और रेलवे ने प्रोटोकाल का पालन नहीं किया और शिष्टाचार तक भूल गए। उन्हें यह भी पता नहीं कि, जिस मंडल और जोन से ट्रेन शुरू हो रही है, उसका ख्याल रखना चाहिए। कार्यक्रम में रायपुर और बिलासपुर को क्यों वंचित किया गया। ट्रेन जहां से चालू हुई वहां कार्यक्रम तो करते। ट्रेन जहां से शुरू हुई वहां कार्यक्रम होना था। यह छत्तीसगढ़ की जनता का अपमान है।