TS सिंहदेव को मिली ‘केंद्रीय चुनाव समिति’ में जगह! सोनिया गांधी-राहुल भी शामिल…

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव (Deputy Chief Minister TS Singhdev) को केंद्रीय चुनाव समिति (Central Election committee) में जगह मिली

  • Written By:
  • Updated On - September 4, 2023 / 09:17 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव (Deputy Chief Minister TS Singhdev) को केंद्रीय चुनाव समिति (Central Election committee) में जगह मिली है। 5 राज्यों और देश में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस ने चुनाव समिति की घोषणा की है। इसमें 16 सदस्यीय टीम है।

इनके साथ ही इस लिस्ट में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अंबिका सोनी, अधीर रंजन चौधरी, सलमान खुर्शीद, मधुसूदन मिस्त्री, एन. उत्तम कुमार रेड्डी, के जे जियोग्रे, प्रीतम सिंह, मोहम्मद जावेद, अमी याज्ञनिक, पीएल पुनिया, ओंकार मरकाम और केसी वेणुगोपाल के नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस का वार! बैंकों की सुविधा और विश्वसनीयता दोनों खत्म करने पर आमादा है मोदी सरकार