Untold Story : डिप्टी CM अरूण साव का ‘बुलडोजर’ मचाएगा गदर! डाले… VIDEO
By : madhukar dubey, Last Updated : December 17, 2023 | 7:25 pm

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बुलडोजर के मुद्दे (Bulldozer issues) पर सियासी बवाल मचा था। योगी की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी बुलडोजर चलाने का दावा डिप्टी सीएम अरुण साव (Deputy CM Arun Sao) ने किया था। इसके बाद कांग्रेस ने भी इसकी कटु आलोचना की थी। लेकिन जैसे ही कांग्रेस को जनता ने सत्ता से बेदखल किया, वैसे ही मौके की नजाकत को भांपते हुए नगरीय प्रशासनिक अमले ने अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की।
- इससे रायपुर में हुई कार्रवाई से कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा था। जबकि उस समय बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव डिप्टी सीएम नहीं बने थे। आज वे छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम भी हैं, ऐसे में लोगों में उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि मोदी की हर गारंटी तो पूरा करेंगे ही।
साथ ही अपने नारे का जमीनी हकीकत में उतारने के दावे पर अपने एक्स पोस्ट पर लिखा, बुलडोजर तो चलेगा…!💪। जेहादी और अपराधी छत्तीसगढ़ छोड़कर चले जाएं, नहीं तो कानून का बुलडोजर उन पर जरूर चलेगा। ये तुष्टिकरण और अपराध संरक्षण वाली पंजा पार्टी की सरकार नहीं है।
बुलडोजर तो चलेगा…!💪
जेहादी और अपराधी छत्तीसगढ़ छोड़कर चले जाएं, नहीं तो कानून का बुलडोजर उन पर जरूर चलेगा। ये तुष्टिकरण और अपराध संरक्षण वाली पंजा पार्टी की सरकार नहीं है। pic.twitter.com/C1eVUbPpfS
— Arun Sao (@ArunSao3) December 17, 2023
यह भी पढ़ें : दिल्ली में ओम माथुर से मिले ‘विष्णुदेव साय और दोनों डिप्टी’ CM! इसके सियासी मायने
यह भी पढ़ें : डॉक्टर रमन सिंह ने दाखिल किया ‘विधानसभा अध्यक्ष’ का नामांकन
यह भी पढ़ें : Politics Story : BJP का पोस्टर वार, कांग्रेस में ‘कलह’ 100 डिग्री पार!