Untold Story :  छत्तीसगढ़ को ‘गढ़ने’ वाले हाथ जब ‘चाक’ पर चले! विष्णुदेव की कला के सभी हुए मुरीद

By : madhukar dubey, Last Updated : February 20, 2024 | 10:07 pm

कुम्हार की चाक पर विष्णुदेव ने तराशने लगे मिट्टी के बर्तन! सभी अचंभित

रायपुर। ईश्वर भले ही चाहे कितने ही बड़े पद पर आसीन कर दें। लेकिन अपने मन में सिर्फ एक सेवक का भाव ही रखना महानता है। कुछ ऐसे ही भाव और अपने सरल स्वभाव के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnudev Sai) की पूरे प्रदेश में लोकप्रियता हैं। वे जब भी किसी से मिलते हैं तो सहज ही वे लोगों को आकर्षित कर लेते हैं। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है कि वे एक आम आदमी की तरह ही सहज भाव से लोगों की बातें सुनते हैं। वे कभी भी अपने पद को खुद पर हावी नहीं होने देते हैं। वे सरल और निश्चल भाव से प्रदेश की जनता की सेवा में दिन रात कठिन परिश्रम कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि आज मोदी के गारंटी की सभी वादों पर वे त्वरित निर्णय लेकर सब वादों को पूरा कर चुके हैं। उनके साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा और अरुण भी मोदी के गारंटी को पूरा करने में जुटे हैं।

Cm Vishnu Dev (1)

  • आज रायपुर के साइंस कालेज (Science College of Raipur) में जब वे पहुंचे तो उनके साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा और विधायक अनुज शर्मा भी मौजूद थे। स्टॉलों आदि का अवलोकन करने के बाद वे मिटृटी के बर्तन को बनाने में उपयोग हाेने को देख ही रहे थे। तभी वे खुद को रोक नहीं पाए और बड़े ही सहज और उत्साहित भाव से चाक पर हाथ फेरने लगे। और देखते ही देखते मिट्टी के बर्तन भी गढ़ दिए। उनके साथ सभी लोग अचंभित हो गए। क्षेत्रीय सरस मेला 2024 का किया शुभारंभ। देश भर की 200 से ज्यादा महिला स्व सहायता समूहों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टालों का किया निरीक्षण और उत्पादों की ली जानकारी

यह भी पढ़ें : ‘मोदी की गारंटी’ से 2 कदम आगे ‘डिप्टी CM विजय शर्मा’ की बड़ी घोषणाएं! तकनीकी शिक्षा-रोजगार पर फोकस