‘हेटस्पीच’ पर बवाल, BJP का प्रदर्शन के बीच ‘पुलिस’ से सवाल!, देखें VIDEO

By : madhukar dubey, Last Updated : April 17, 2023 | 7:36 pm

छत्तीसगढ़। बिरनपुर हत्याकांड के बाद सयासी बयानबाजी पर हेट स्पीच का मुद्दा गरम हो गया है। भाजपा नेताओं को हेटस्पीच (heatspeech) देने और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट पर पुलिस ने नोटिस दिया है। इसके जवाब में आज BJP के नेताओं ने कांग्रेस के नेताओं पर सांप्रदायिक सद्भाव खराब करने एवं हेट स्पीच देने के मामले में सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

बीजेपी ने नंद कुमार बघेल, कवासी लखमा, आरपी सिंह ,धनंजय सिंह ठाकुर ,शकुंतला साहू, जयवर्धन बिस्सा, मंत्री अमरजीत भगत के खिलाफ शिकायत की है। 24 घंटे में नोटिस सर्व करने करने का अल्टीमेटम दिया है। वहीं प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन थाने में कांग्रेस कार्यालय का पोस्टर लगाया। भाजपा नेताओं ने थाने में नोटिस पर पूछा किस आधार पर हेट स्पीच के तहत नोटिस जारी किया गया है। क्या है हेट स्पीच की परिभाषा क्या है?। बहरहाल, इन सवालों के जवाब तो नहीं मिले। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)