विष्णुदेव साय टोक्यो में ‘लिटिल इंडिया’ पहुंचे, भारतीय समुदाय से की मुलाकात
By : dineshakula, Last Updated : August 24, 2025 | 12:05 pm
टोक्यो, जापान। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) इन दिनों जापान के आधिकारिक दौरे पर हैं। निवेश को आकर्षित करने के उद्देश्य से वे एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ टोक्यो पहुंचे हैं। अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने टोक्यो स्थित ‘लिटिल इंडिया’ जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर की।
CM साय ने ट्वीट कर लिखा, “बापू का शांति और सद्भाव का अमर संदेश पूरे विश्व में मानवता के लिए प्रेरणास्त्रोत है।” उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का सार्वभौमिक संदेश सीमाओं से परे जाकर पूरी दुनिया में लोगों को प्रेरित करता है।
Started the day with a visit to Tokyo’s ‘Little India’, paying my respects to Mahatma Gandhi.
His timeless message of peace and harmony transcends India’s borders and resonates with people across the world. 🇮🇳
आज टोक्यो के ‘लिटिल इंडिया’ पहुँचकर महात्मा गांधी जी को नमन किया।… pic.twitter.com/AD24qcZfu7
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) August 24, 2025
इसके बाद मुख्यमंत्री ने जापान में बसे भारतीय समुदाय के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ में जारी प्रगति, अधोसंरचना विकास, एमएसएमई सेक्टर, स्टार्टअप्स और रोजगार सृजन को लेकर विस्तार से चर्चा की।
Interacted with the Indian community in Japan.
Discussed Chhattisgarh’s progress, reforms, infrastructure, MSMEs, startups & jobs. Was touched by their enthusiasm to connect Japanese businesses with our state.
Their commitment to Chhattisgarh is commendable.
जापान में रहने… pic.twitter.com/9F9lI80bYj
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) August 23, 2025
CM साय ने बताया कि भारतीय समुदाय के सदस्यों का उत्साह और छत्तीसगढ़ को जापानी व्यवसायों से जोड़ने की प्रतिबद्धता ने उन्हें विशेष रूप से प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीयों का राज्य के विकास के प्रति समर्पण अत्यंत सराहनीय है।
मुख्यमंत्री का यह दौरा छत्तीसगढ़ में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।




