ओमप्रकाश माथुर के राज्यपाल बनने पर विष्णुदेव और दोनों डिप्टी CM मिले…दी बधाई

By : madhukar dubey, Last Updated : July 28, 2024 | 7:39 pm

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिक्किम के नव नियुक्त राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर को नई दिल्ली में दी बधाई
  • रायपुर, 28 जुलाई 2024/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnudev Sai) ने आज नई दिल्ली में सिक्किम के नवनियुक्त राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर (Governor Omprakash Mathur) से उनके निवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने माथुर को राज्यपाल पद पर नियुक्ति की बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

    मुख्यमंत्री साय ने बातचीत के दौरान माथुर के अनुभव और नेतृत्व की सराहना की और उम्मीद जताई कि उनकी नियुक्ति से सिक्किम के विकास को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा भी उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें : केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर सरगुजा दौरे पर आंगनबाड़ी केंद्रों और सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण