कांग्रेस राज में बने माता ‘कौशल्या मंदिर’ की छत से टपक रहा पानी! CM विष्णुदेव साय के तीखे वार

आज रायपुर उत्तर विधानसभा में आयोजित भाजपा के महा सदस्यता अभियान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे। जहां उन्होंने सदस्यता अभियान का शुभारंभ

  • Written By:
  • Updated On - September 6, 2024 / 08:27 PM IST

रायपुर। आज रायपुर उत्तर विधानसभा में आयोजित भाजपा के महा सदस्यता अभियान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnudev Sai) पहुंचे। जहां उन्होंने सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण (Taking primary membership of BJP) किया।

कार्यक्रम में बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार में पूरे प्रदेश में सिर्फ भ्रष्टाचार ही भ्रष्टचार हुआ, जनता के नाम पर बनाई गई योजनाओं में जमकर लूटखसोट मची, जिसके बारे में पूरे प्रदेश की जनता जानती है। कहा, कांग्रेस के लोगों ने किसी को नहीं छोड़ा, यहां तक ही भगवान को भी नहीं छोड़ा। माता कौशल्या के मंदिर की छत से पानी टपकने के सवाल पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि पिछली सरकार ने तो किसी को नहीं छोड़ी, मंदिर टपक रहा है, वह कांग्रेस के समय का बना है। इन लोगाें ने तो भगवान के मंदिर में भी भ्रष्टाचार कर दिए।

  • उन्होंने कहा कि 2018 में कांग्रेस को जनता ने जनादेश दिया था। लेकिन कांग्रेस की सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई। इसलिए कांग्रेस की वादाखिलाफी और उसके भ्रष्टाचार के चलते जनता ने हार का मजा चखाया और कांग्रेस को सत्ता ने हाथ धोना पड़ा।

यह भी पढ़ें : एक बूथ पर किरणदेव ने बनाए 200 सदस्य! बोले, BJP राष्ट्र के निर्माण के लिए करती है कार्य

यह भी पढ़ें : BJP की सदस्यता अभियान से क्यों उड़ी है ‘भूपेश-बैज-राहुल’ की नींद ?… केदारनाथ गुप्ता ने गिना डाले कारण

यह भी पढ़ें : क्या कांग्रेस की हार के लिए ‘जिलाध्यक्ष’ ही जिम्मेदार बड़े नेताओं पर कार्यवाही क्यों नहीं ?-देवलाल ठाकुर

यह भी पढ़ें : सदस्यता अभियान : भाजपा के लिए देश पहले, जनता को ‘परिवार’ मानकर काम करती है भाजपा-विष्णुदेव साय

यह भी पढ़ें : CG-BJP का एक तीर-दो निशाना : तथाकथित युवा हितैषी ‘कांग्रेस’ के झूठ का पर्दाफाश…VIDEO वार

यह भी पढ़ें :Chhattisgarh : एक मैसेज से क्यों ‘हांफने’ लगा बिजली विभाग! ये कमाल CM…

यह भी पढ़ें :CG-X Story : BJP का ‘कांग्रेस’ पर पोस्टर वार! छोड़े सियासी तीर