जो काम कांग्रेस 67 साल में नही कर पाई, उससे ज्यादा मोदी सरकार ने 10 साल में किया-विजय शर्मा

  • Written By:
  • Publish Date - July 10, 2024 / 09:14 PM IST

बधाई प्रस्ताव का समर्थन करते हुए बोले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

रायपुर। आयोजित भाजपा की वृहद प्रदेश कार्यसमिति (BJP Greater State Working Committee) में बधाई प्रस्ताव का समर्थन करते हुए प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा (Deputy CM Vijay Sharma) ने कहा कि पंडित नेहरू का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना सहज था, क्योंकि उन दिनों कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीतना आसान था। लेकिन प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी का लगातार तीसरी बार चुना जाना बहुत बड़ी बात है क्योंकि आज का समय काफी चुनौतीपूर्ण है।

  • मोदी के कार्यकाल में रेलवे, नेशनल हाईवे, समेत आधारभूत संरचना के हुए कार्यों की चर्चा करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के 67 साल में जितने काम हुए उसकी तुलना में मोदी के 10 वर्षों में दुगुने काम हुए। धारा 370 खत्म हुई। उत्तर पूर्व में अलगाववाद खत्म हुआ। तमिलनाडु में भाजपा ने 18% मत अर्जित किया और हमारा विश्वास है कि तमिलनाडु में भाजपा सरकार बनाएगी। शर्मा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री के रूप में श्री मोदी की स्वीकार्यता पूरे देश में है। देश की बाह्य व आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई है और विदेशों से भारत विरोधी षड्यंत्र करने वाले अपनी मौत मार रहे हैं। न केवल भारत, अपितु विश्व में आतंकी घटनाएं कम हुई है।

प्रदेश कार्यसमिति में संगठन महामंत्री पवन साय ने आगामी कार्यक्रमों के लिए दिया मार्गदर्शन

इससे पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी लेकर भविष्य की कार्य योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रदेश कार्य समिति की बैठक में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं आईटी सेल प्रभारी दीपक म्हस्के ने चुनावी नतीजे का डिजिटल विश्लेषण प्रस्तुत किया। भाजपा प्रदेश कार्य समिति बैठक के प्रथम सत्र का संचालन प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव एवं जगदीश (रामू) रोहरा ने किया वहीं समापन सत्र का संचालन प्रदेश महामंत्री भरतलाल वर्मा एवं आभार प्रदेश महामंत्री रामजी भारती ने व्यक्त किया।

  • बैठक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय, लता उसेंडी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व विधायक पुन्नू लाल मोहले, व्रिक्रम उसेंडी, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जगदीश रामू रोहरा, भरत लाल वर्मा, रामजी भारती, प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : विपक्षी केवल झूठ की ‘राजनीति’ कर रहे है ,उनके झूठ का करे पर्दाफाश!-शिवप्रकाश

यह भी पढ़ें : जब तक पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक हमारी सरकार न बने हमारा सफर अधूरा है!-नितिन नबीन

यह भी पढ़ें :चुनावों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘कांग्रेस के दिग्गज’ नेताओं को धूल चटाई!-अरुण साव की दहाड़

यह भी पढ़ें :राजनीतिक प्रस्ताव रखते हुए बोले शिवरतन शर्मा, मोदी सरकार में 25 करोड़ लोगों का गरीबी रेखा से बाहर जाना ऐतिहासिक

यह भी पढ़ें :भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में ‘केंद्रीय मंत्री खट्टर’ का राहुल गांधी के हिंदू हिंसक होते है बयान पर तीखा वार