जब पत्नी संग CM विष्णुदेव ने किया राजनाथ सिंह का स्वागत

By : hashtagu, Last Updated : March 9, 2024 | 3:59 pm

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार किया आत्मीय स्वागत
  • रायपुर। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Union Defense Minister Rajnath Singh) के मुख्यमंत्री निवास रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ( Chief Minister Vishnu Dev Sai) एवं उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने आत्मीय स्वागत किया।

    • मुख्यमंत्री साय ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका अभिनन्दन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद सुनील सोनी, उप मुख्यमंत्री द्वय विजय शर्मा, अरुण साव, विधायक किरण सिंह देव, विधायक अजय चंद्राकर, विधायक राजेश मूणत, प्रियंवदा सिंह जूदेव, रोहित चाहर एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।