भूपेश पर प्रहार तो TS बाबा पर डिप्टी CM ‘विजय शर्मा’ ने कसे तंज! किसे कहा-‘विचारों’ में पिल-पिले हैं…

आज मीडिया से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रदेश में चल रही EOW की कार्रवाई, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान और पूर्व डिप्टी

  • Written By:
  • Updated On - May 10, 2024 / 09:04 PM IST

रायपुर। आज मीडिया से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा (Deputy Chief Minister Vijay Sharma) ने प्रदेश में चल रही EOW की कार्रवाई, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Former Chief Minister Bhupesh Baghel) के बयान और पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव पर भी बोले। शर्मा ने यहां तक कहा कि सिंहदेव सरकार में होने के बाद भी अपनी बात नहीं रख पाते थे।

भूपेश बघेल धैर्य रखें

स्वामी आत्मानंद स्कूल के नाम बदलने को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे हैं। बयान से पहले थोड़ा धैर्य रखें समझ ले विषय को उसके बाद बयान दें। नक्सली मुठभेड़ को उन्होंने फर्जी मुठभेड़ कहा था बाद में नक्सलियों ने पर्चा जारी किया।

गड़बड़ी करने वालों पर होगी कार्रवाई

ईओडब्ल्यू की कार्रवाई को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा ईओडब्ल्यू की कार्रवाई पिछले 5 वर्षों में जनता के सामने है। जिसने गड़बड़ी की है उस पर तगड़ी कार्रवाई हुई है और आगे भी होगी। यह लोकतंत्र है राज कानून का होगा।

सिंहदेव विचारों में पिल-पिले

पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव के बयान पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का पलटवार करते हुए कहा टीएस सिंह देव की बात छोड़िए मेरी दृष्टि में वह अपने विचारों में पिल-पिले हैं कि सरकार में रहते हुए अपनी बात नहीं रख पाए थे।

यह भी पढ़ें :डेमोग्राफी का चेंज होना ‘भारत की एकता’ के लिए बहुत बड़ा खतरा !-डिप्टी CM विजय शर्मा ने दागे सवाल …VIDEO

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में अभूतपूर्व जनसमर्थन जुटाने के बाद BJP के ‘सियासी महारथियों’ की सेना ‘ओडिशा-झारखंड’ में जमी! CM साय से लेकर पदाधिकारियों ने जमाया डेरा

यह भी पढ़ें : नक्सल पर जवानों का करारा प्रहार! मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे जाने पर CM विष्णुदेव ने दी जवानों को बधाई