X Story : CM विष्णुदेव साय ने लिखे, नक्सलवाद का ‘सफाया’ हो रहा सांय-सांय!

By : hashtagu, Last Updated : May 26, 2024 | 5:33 pm

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ये दीगर बात है कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) का चुनावी महासमर बीत चुका है। इसके बाद अब भाजपा की विष्णुदेव सरकार (Vishnudev government) मोदी की गारंटी को पूरा करने के मिशन पर जुट गई है। इसमें मोदी की गारंटी में एक और गारंटी है नक्सलवाद (Racism) का खात्मा। क्योंकि भाजपा की सरकार बनने के बाद नक्सलियों पर सुरक्षा बल कड़ी कार्रवाई कर रही है। मुठभेड़ में नक्सली मारे जा रहे हैं और आत्मसमर्पण भी हो रहे हैं।

  • इनके सबके बीच एक दिन पहले ही बस्तर में 33 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर में पुलिस और सुरक्षाबलों को मिल रही सफलता के लिए बधाई दी है।

मुख्‍यमंत्री साय ने आज सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट डाला है। इसमें सीएम साय ने 5 महीने में नक्सल मार्चों पर पुलिस को मिली सफलता बताई है। सीएम ने बताया कि 5 महीने में सुरक्षाबलों ने 120 नक्सली को ढेर कर दिया है। 153 गिरफ्तार किए गए हैं,जबकि 375 ने आत्म समर्पण किया है। सीएम ने इसे 5 महीने के सुशासन का असर बताते हुए लिखा है कि नक्सलवाद को सफाया हो रहा है सांय-सांय।

यह भी पढ़ें : झीरमकांड : कांग्रेस के सत्ता में आने पर ‘भूपेश’ की जेब से सबूत ‘कहां’ खो गए ?- OP चौधरी ने दागे सवाल