50 की उम्र में भी फिट कैसे हैं शिल्पा शेट्टी – जानिए उनकी सीधी और सरल डाइट
By : hashtagu, Last Updated : August 28, 2025 | 2:25 pm
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इस साल 50 साल की हो चुकी हैं, लेकिन उनकी फिटनेस और चमकती त्वचा आज भी लोगों को हैरान करती है। वो खाने की शौकीन हैं, लेकिन उनकी डाइट बहुत ही संतुलित और साधारण होती है। यहां जानिए उनका रोज़ाना का डाइट रूटीन:
दिन की शुरुआत
-
शिल्पा सुबह सबसे पहले नॉनी जूस की कुछ बूंदें लेती हैं, फिर गुनगुना पानी पीती हैं
-
इसके बाद वे 5-10 मिनट तक ऑयल पुलिंग करती हैं, यानी नारियल तेल को मुंह में घुमाती हैं
-
कभी-कभी एलोवेरा, तुलसी, गुड़ और अदरक से बना हेल्दी ड्रिंक भी लेती हैं
नाश्ता (ब्रेकफास्ट)
-
ताजे फल, ओट्स या म्यूसली खाती हैं
-
जल्दी हो तो बादाम दूध, ओट्स, केला, शहद और फलों से बनी स्मूदी लेती हैं
-
थोड़ी देर बाद दो अंडे, एवोकाडो और बटर लगी होल व्हीट ब्रेड खाती हैं
-
चीनी की जगह कोकोनट शुगर या गुड़ इस्तेमाल करती हैं
दोपहर का खाना (लंच)
-
दाल-चावल, रोटी, चिकन करी और सब्जियां खाती हैं
-
कभी चिकन की जगह फिश लेती हैं
-
सलाद में खीरा और गाजर खाती हैं
-
कभी-कभी एक “योगी बाउल” खाती हैं जिसमें ब्राउन राइस, सब्जियां और प्रोटीन होता है
-
खाने में एक चम्मच घी जरूर शामिल करती हैं
शाम का नाश्ता
-
चाय के साथ सैंडविच या उबले अंडे लेती हैं
रात का खाना (डिनर)
-
डिनर हमेशा 7:30 बजे से पहले कर लेती हैं
-
रात का खाना हल्का होता है, जैसे सूप और ग्रिल्ड खाना
-
रात में कार्बोहाइड्रेट कम से कम लेती हैं
शिल्पा शेट्टी के फिटनेस के नियम
-
साधारण और घरेलू खाना
-
प्राकृतिक मिठास का इस्तेमाल
-
सही समय पर खाना
-
अच्छे फैट्स जैसे घी और नारियल दूध
-
समय पर सोना और एक्सरसाइज करना
शिल्पा शेट्टी का मानना है कि अगर आप सही खाना खाते हैं और समय पर खाते हैं तो उम्र सिर्फ एक संख्या बन जाती है।




