आलिया भट्ट ने Samay Raina के शो में महिलाओं पर की गई टिप्पणी का दिया करारा जवाब, सोशल मीडिया पर हुईं वायरल

इस पर आलिया भट्ट ने अपनी राय रखते हुए जवाब दिया, जिसे दर्शकों ने आत्मविश्वासपूर्ण और संतुलित प्रतिक्रिया बताया। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कहा कि आलिया ने रूढ़िवादी सोच का जवाब बेहद सहज तरीके से दिया।

  • Written By:
  • Publish Date - June 21, 2026 / 11:59 AM IST

मुंबई। अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों कॉमेडियन और यूट्यूबर Samay Raina के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ (India’s Got Latent 2) में अपनी मौजूदगी को लेकर चर्चा में हैं। शो के एक एपिसोड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाओं को लेकर की गई एक टिप्पणी पर आलिया ने तुरंत जवाब देकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस प्रतिक्रिया के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनकी तारीफ की है।

एपिसोड में एक चर्चा के दौरान महिलाओं को लेकर यह टिप्पणी की गई कि वे पुरुषों से पैसा चाहती हैं। इस पर आलिया भट्ट ने अपनी राय रखते हुए जवाब दिया, जिसे दर्शकों ने आत्मविश्वासपूर्ण और संतुलित प्रतिक्रिया बताया। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कहा कि आलिया ने रूढ़िवादी सोच का जवाब बेहद सहज तरीके से दिया।

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन की शुरुआत आलिया भट्ट और Sharvari Wagh की मौजूदगी से हुई है। शो 20 जून से Netflix और YouTube पर एक साथ स्ट्रीम हो रहा है। इसके पहले एपिसोड को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा देखने को मिल रही है।

शो में आलिया और समय रैना के बीच कई मजेदार बातचीत भी देखने को मिलीं। एक मौके पर समय रैना ने आलिया की फिल्म ‘जिगरा’ को लेकर मजाक किया, जिसका अभिनेत्री ने भी हाजिरजवाबी से जवाब दिया। यह क्लिप भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

बता दें कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का पहला सीजन विवादों में रहा था, लेकिन अब दूसरे सीजन के साथ शो की वापसी हुई है। आलिया भट्ट और शरवरी की मौजूदगी ने नए सीजन को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।