हॉलीवुड में दिखेगा दिशा पाटनी का दम, ‘The Portal of Force’ से करेंगी बड़ा डेब्यू

By : hashtagu, Last Updated : May 9, 2026 | 10:11 pm

मुंबई (महाराष्ट्र): बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी (Disha Patani) अब हॉलीवुड (Hollywood) में बड़ा कदम रखने जा रही हैं। दिशा फिल्म ‘The Portal of Force’ से अपना हॉलीवुड डेब्यू (Debut) करने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर दिशा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह अनुभव उनके लिए बेहद रोमांचक (Thrilling) और डराने वाला (Terrifying) दोनों रहा।

दिशा पाटनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट पर काम करना उनके करियर का नया और चुनौतीपूर्ण अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि नई टीम, अलग वर्किंग स्टाइल और बड़े स्तर के प्रोडक्शन के साथ काम करना काफी खास रहा। दिशा ने कहा कि उन्होंने इस फिल्म के जरिए बहुत कुछ सीखा और यह उनके अभिनय करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव है।

फिल्म ‘Holiguards Saga — The Portal of Force’ एक सुपरनैचुरल एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें दिशा पाटनी के साथ हॉलीवुड अभिनेता केविन स्पेसी, डॉल्फ लुंडग्रेन, टायरेस गिब्सन और एरिक रॉबर्ट्स भी नजर आएंगे। यह फिल्म एक ऐसे भविष्य की कहानी पर आधारित है जहां रहस्यमयी ताकतों के बीच संघर्ष दिखाया गया है।

दिशा पाटनी इससे पहले हिंदी फिल्मों के साथ-साथ चीनी फिल्म ‘Kung Fu Yoga’ में भी काम कर चुकी हैं, लेकिन यह उनका पहला बड़ा अंग्रेजी फिल्म प्रोजेक्ट माना जा रहा है। बॉलीवुड में दिशा ने ‘एमएस धोनी’, ‘बागी 2’, ‘मलंग’, ‘कल्कि 2898 AD’ और ‘कंगुवा’ जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाई है।

फिल्म इंडस्ट्री में दिशा के this कदम को बड़ा अंतरराष्ट्रीय अवसर माना जा रहा है। फैंस भी उनके हॉलीवुड डेब्यू को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।