20 साल पुरानी चिकनकारी साड़ी में प्रियंका चोपड़ा का ग्लोबल जलवा, Gold Gala 2026 में लूटा लाइमलाइट

प्रियंका का यह खास आउटफिट एक 20 साल पुरानी चिकनकारी साड़ी से तैयार किया गया था। इस ड्रेस को बनाने में करीब छह हफ्तों का समय लगा।

  • Written By:
  • Publish Date - May 10, 2026 / 12:14 PM IST

लॉस एंजेलिस, अमेरिका: बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा ने Gold Gala 2026 में अपनी शानदार मौजूदगी से सभी का ध्यान खींच लिया। प्रियंका ने 20 साल पुरानी चिकनकारी साड़ी (Chikankari Saree) को मॉडर्न कॉउचर गाउन (Couture Gown) में बदलकर पहना, जिसे डिजाइनर अमित अग्रवाल ने तैयार किया था। इस खास लुक ने भारतीय शिल्प कला और पारंपरिक कढ़ाई को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाई।

प्रियंका चोपड़ा को 5वें Annual Gold Gala में सिनेमा और ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनके 25 साल के योगदान के लिए Global Vanguard Honour से सम्मानित किया गया। इस दौरान उनका फैशन लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

प्रियंका का यह खास आउटफिट एक 20 साल पुरानी चिकनकारी साड़ी से तैयार किया गया था। इस ड्रेस को बनाने में करीब छह हफ्तों का समय लगा। सफेद रंग के इस वन-शोल्डर स्कल्प्टेड गाउन में बारीक चिकनकारी कढ़ाई, ग्लास बीड एम्बेलिशमेंट और पल्लू से प्रेरित डिजाइन दिया गया था। गाउन में थाई-हाई स्लिट भी थी, जिसने उनके लुक को ग्लैमरस बनाया।

प्रियंका ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, खुले बाल और लग्जरी ज्वेलरी के साथ पूरा किया। सोशल मीडिया पर फैन्स उनके इस ट्रेडिशनल और मॉडर्न फ्यूजन लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

यह पहली बार नहीं है जब प्रियंका और अमित अग्रवाल ने भारतीय विरासत को ग्लोबल मंच पर पेश किया हो। इससे पहले भी प्रियंका ने इंटरनेशनल इवेंट्स में भारतीय साड़ी और पारंपरिक फैशन को मॉडर्न अंदाज में पेश कर सुर्खियां बटोरी थीं।