रकुल सिंह ने बताए फिट और हेल्दी रहने के 6 आसान नियम

उन्होंने अच्छी नींद पर भी जोर दिया। रकुल कहती हैं कि सोने से पहले एक तय रूटीन होना चाहिए, जिससे शरीर और दिमाग दोनों को आराम मिल सके।

  • Written By:
  • Publish Date - April 9, 2026 / 05:02 PM IST

मुंबई: अभिनेत्री Rakul Singh ने फिट और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर अपने छह आसान नियम साझा किए हैं। उन्होंने कहा कि अच्छी सेहत के लिए किसी जटिल डाइट या कठिन रूटीन की जरूरत नहीं होती, बल्कि रोजमर्रा की कुछ आदतों को अपनाना ही काफी है।

रकुल के मुताबिक, सबसे पहले स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उनका मानना है कि इससे शरीर मजबूत होता है और मेटाबॉलिज्म बेहतर रहता है। इसके साथ ही नियमित रूप से शरीर को सक्रिय रखना जरूरी है, चाहे वह योग हो या कोई भी हल्का व्यायाम, ताकि तनाव कम हो और ऊर्जा बनी रहे।

उन्होंने अच्छी नींद पर भी जोर दिया। रकुल कहती हैं कि सोने से पहले एक तय रूटीन होना चाहिए, जिससे शरीर और दिमाग दोनों को आराम मिल सके।

मानसिक संतुलन को भी उन्होंने उतना ही महत्वपूर्ण बताया। उनके अनुसार, मन को शांत रखना और तनाव से दूर रहना स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है। इसके लिए ध्यान और सकारात्मक सोच मददगार हो सकते हैं।

सांस लेने की प्रक्रिया पर ध्यान देने की सलाह देते हुए रकुल ने कहा कि सही तरीके से सांस लेने से तनाव कम होता है और शरीर को बेहतर ऑक्सीजन मिलती है।

खानपान को लेकर उन्होंने कहा कि डाइटिंग के बजाय समझदारी से खाने की आदत डालनी चाहिए। ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां और संतुलित भोजन लेना चाहिए, जबकि जंक फूड से दूरी बनानी चाहिए।

रकुल का कहना है कि अगर इन सरल आदतों को नियमित रूप से अपनाया जाए तो बिना किसी जटिल योजना के भी स्वस्थ और फिट जीवन जिया जा सकता है।