राम चरण की ‘पेड्डी’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, ‘मिर्जापुर’ के मुन्ना भैया ने लूटी पूरी महफिल
By : hashtagu, Last Updated : May 18, 2026 | 11:22 pm
मुंबई: साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पेड्डी’ (Peddi) का हिंदी ट्रेलर (Hindi Trailer) रिलीज हो गया है। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। फिल्म में राम चरण का एक्शन और देसी अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा ‘मिर्जापुर’ (Mirzapur) के मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु शर्मा (Divyenndu Sharma) के किरदार की हो रही है। ट्रेलर में उनका छोटा लेकिन दमदार रोल पूरे वीडियो में अलग ही भौकाल बनाता नजर आया।
करीब 3 मिनट 7 सेकेंड के इस ट्रेलर में राम चरण एक दमदार एथलीट और पहलवान के रोल में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में खेल, गांव, राजनीति और एक्शन का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिला है। ट्रेलर में कई बड़े एक्शन सीक्वेंस और इमोशनल सीन भी शामिल हैं।
दिव्येंदु शर्मा फिल्म में ‘रंबुज्जी’ नाम के खतरनाक किरदार में नजर आएंगे। ट्रेलर में उनका सिर्फ एक डायलॉग है, लेकिन उसी ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि ‘मुन्ना भैया’ ने ट्रेलर में आते ही पूरा माहौल बदल दिया।
फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) लीड रोल में हैं। इसके अलावा शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और बोमन ईरानी भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है, जबकि म्यूजिक एआर रहमान (AR Rahman) ने दिया है।
‘पेड्डी’ को लगभग 300 से 350 करोड़ रुपए के बड़े बजट में तैयार किया गया है। यह फिल्म स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा पर आधारित है और इसे पैन इंडिया लेवल पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ट्रेलर लॉन्च इवेंट मुंबई में आयोजित किया गया, जहां राम चरण, जाह्नवी कपूर और पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। इस दौरान राम चरण ने कहा कि ‘पेड्डी’ उनके करियर की सबसे प्रेरणादायक फिल्मों में से एक है। वहीं जाह्नवी कपूर ने निर्देशक बुची बाबू सना को “इंडिया का सबसे राउडी डायरेक्टर” बताया।




