नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह की सोशल मीडिया केमिस्ट्री एक बार फिर चर्चा में है। दोनों की ऑनलाइन नोकझोंक हमेशा फैंस का दिल जीत लेती है और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। दीपिका ने फिल्म धुरंधर देखने के लिए तैयार होकर अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा कि यह उनकी मूवी डेट नाइट है।
लेकिन जो बात इंटरनेट पर सबसे ज्यादा छाई वह था रणवीर सिंह का फ्लर्टी कमेंट। दीपिका की तस्वीरों पर रणवीर ने लिखा जान ही ले ले। उनकी यह प्यारी छेड़छाड़ देखकर फैंस ने कमेंट बॉक्स को दिल और हंसते हुए रिएक्शन से भर दिया।
फिल्म देखकर दीपिका ने रणवीर की एक्टिंग की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा कि धुरंधर देख ली और यह तीन घंटे चौतीस मिनट के हर सेकंड के लायक है। उन्होंने फैंस से इसे जरूर देखने की अपील की और रणवीर पर गर्व जताया। दीपिका ने पूरी टीम को भी बधाई दी।
धुरंधर का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और यह पांच दिसंबर को थिएटर में रिलीज हुई। दो साल बाद रणवीर सिंह की वापसी वाली इस फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त उत्साह था। विवादों और उम्मीदों के बीच जारी हुई यह फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है।