शादी के बाद भी अपना नाम नहीं बदलेंगी सामंथा, अब सिर्फ सामंथा के नाम से होंगी पहचानी जाएंगी

विवाह के बाद सामंथा अब निर्देशक नंदिनी रेड्डी की फिल्म मा इंटी बंगारम में नजर आएंगी। उनके इस फैसले को फैंस और इंडस्ट्री में पहचान की स्वतंत्रता के रूप में देखा जा रहा है।

  • Written By:
  • Publish Date - December 10, 2025 / 01:49 PM IST

हैदराबाद: लोकप्रिय अभिनेत्री सामंथा (Samantha) ने हाल ही में फैमिली मैन के शो रनर राज निदिमोरू से विवाह किया है, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया है कि वह अपने नाम के साथ राज का सरनेम नहीं जोड़ेंगी। इससे पहले पहली शादी के दौरान उन्होंने अपने पति अभिनेता नागा चैतन्य का सरनेम अपनाया था और वह सामंथा अक्किनेनी के नाम से जानी जाती थीं।

इस बार सामंथा ने फैसला किया है कि वह अपनी पहचान को पूरी तरह बरकरार रखेंगी। उन्होंने न सिर्फ नया सरनेम नहीं अपनाया, बल्कि अपने पुराने सरनेम रुथ प्रभु को भी हटा दिया है। अब वह पेशेवर तौर पर सिर्फ सामंथा नाम से जानी जाएंगी।

सामंथा का यह कदम उन अभिनेत्रियों की तरह है जिन्होंने शादी के बाद भी अपना नाम नहीं बदला, जैसे दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट। हालांकि सामंथा इससे एक कदम आगे बढ़कर अपना सरनेम ही छोड़ चुकी हैं।

विवाह के बाद सामंथा अब निर्देशक नंदिनी रेड्डी की फिल्म मा इंटी बंगारम में नजर आएंगी। उनके इस फैसले को फैंस और इंडस्ट्री में पहचान की स्वतंत्रता के रूप में देखा जा रहा है।