हैदराबाद: शादी (Wedding) की खबरों के बीच अभिनेता Vijay Deverakonda और अभिनेत्री Rashmika Mandanna हैदराबाद एयरपोर्ट (Hyderabad Airport) पर स्पॉट (Spotted) किए गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों 26 फरवरी को उदयपुर (Udaipur) में शादी (Marriage) करने वाले हैं, हालांकि कपल ने अब तक आधिकारिक रूप से किसी भी तरह की पुष्टि नहीं की है। एयरपोर्ट पर उनकी मौजूदगी के बाद इंटरनेट पर काउंटडाउन (Countdown) शुरू होने की चर्चा तेज हो गई है।
Rashmika Mandanna spotted in airport ✨🩶😎#RashmikaMandanna @iamRashmika pic.twitter.com/B6DVNEou2V
— glam (@Glamreel) February 21, 2026
आज सुबह विजय देवरकोंडा कैजुअल कपड़ों में और मास्क पहने एयरपोर्ट के अंदर जाते नजर आए। कुछ देर बाद रश्मिका मंदाना भी अलग से उसी एयरपोर्ट पर पहुंचीं। उनके साथ सुरक्षा कर्मी मौजूद थे। दोनों ने तस्वीरें खिंचवाने से इनकार किया, लेकिन वहां मौजूद पैपराजी की ओर हाथ हिलाकर अभिवादन जरूर किया।
सूत्रों के अनुसार शादी का आयोजन उदयपुर की पहाड़ियों में स्थित एक हिल रिसॉर्ट में किया जा सकता है। सबसे ज्यादा चर्चा The Mementoes by ITC Hotels को लेकर है, जो उदयपुर शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर अरावली रेंज में स्थित है। बताया जा रहा है कि कपल ने प्राइवेसी को प्राथमिकता देते हुए इस लोकेशन को चुना है।
इसके अलावा Raffles Udaipur और Fairmont Udaipur Palace का नाम भी संभावित वेन्यू के तौर पर सामने आ रहा है। ये सभी प्रॉपर्टी शहर की भीड़ से दूर, पहाड़ियों या उदयसागर झील के आसपास स्थित हैं, जहां निजी समारोह आयोजित करना आसान होता है।
फिलहाल दोनों सितारों ने शादी की खबरों पर चुप्पी साध रखी है, लेकिन एयरपोर्ट पर उनकी ताजा मौजूदगी ने अफवाहों को और हवा दे दी है। फैंस अब 26 फरवरी का इंतजार कर रहे हैं कि क्या यह चर्चाएं सच साबित होंगी।