रश्मिका मंदाना ने सिब्लिंग्स डे पर बहन संग शेयर की क्यूट फोटो, फैंस बोले- प्यारा रिश्ता

एक्ट्रेस कई बार इंटरव्यू में अपनी बहन के प्रति अपना प्यार जाहिर कर चुकी हैं और उन्हें अपनी “लिटिल डॉल” भी कहती हैं।

  • Written By:
  • Publish Date - April 10, 2026 / 09:04 PM IST

मुंबई, महाराष्ट्र: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika) ने सिब्लिंग्स डे (Siblings Day) के मौके पर अपनी छोटी बहन के साथ खास पल (Special Moment) शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया। रश्मिका ने सोशल मीडिया (Social Media) पर अपनी बहन शिमन मंदाना की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की, जो तेजी से वायरल हो रही है।

रश्मिका ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “Apparently it’s siblings day so…”, जिससे उनके और उनकी बहन के बीच की मजबूत बॉन्डिंग साफ नजर आई। फैंस इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स में इसे बेहद क्यूट बता रहे हैं।

रश्मिका की छोटी बहन शिमन मंदाना उनसे उम्र में काफी छोटी हैं और आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहती हैं। एक्ट्रेस कई बार इंटरव्यू में अपनी बहन के प्रति अपना प्यार जाहिर कर चुकी हैं और उन्हें अपनी “लिटिल डॉल” भी कहती हैं।

यह पोस्ट सिब्लिंग्स डे के मौके पर शेयर की गई, जिसे हर साल भाई-बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए मनाया जाता है। रश्मिका की इस पोस्ट ने फैंस को उनके परिवार के करीब लाकर खड़ा कर दिया है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं, जिसका उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।