सेलेब्स का फिटनेस सीक्रेट: करण, विद्या, राम और भारती ने घटाया 50 किलो तक वजन
By : dineshakula, Last Updated : September 13, 2025 | 11:38 am
मुंबई: बॉलीवुड के कई सेलेब्स (celebs) ने हाल ही में अपनी वेट लॉस जर्नी से सबको चौंका दिया है। करण जौहर, विद्या बालन, राम कपूर और भारती सिंह जैसे नामों ने 20 से 50 किलो तक वजन घटाकर यह साबित कर दिया है कि सही डाइट, एक्सरसाइज और दृढ़ संकल्प से कुछ भी मुमकिन है।
राम कपूर:
टीवी और फिल्म एक्टर राम कपूर ने करीब 50 किलो वजन घटाया। उन्होंने बताया कि यह जर्नी आसान नहीं थी, लेकिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, कार्डियो वर्कआउट, भरपूर नींद और बैलेंस्ड डाइट की मदद से उन्होंने यह लक्ष्य हासिल किया। उन्होंने किसी दवा या शॉर्टकट का सहारा नहीं लिया।
विद्या बालन:
एक्ट्रेस विद्या बालन ने लगभग 10-12 किलो वजन कम किया। उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्होंने अपनी डाइट से सूजन बढ़ाने वाले फूड्स हटाए और एंटी-इंफ्लामेटरी डाइट अपनाई, उनका वजन धीरे-धीरे कम होने लगा। उनके लिए यह वेट लॉस एक हेल्दी लाइफस्टाइल का हिस्सा बन गया।
करण जौहर:
फिल्ममेकर करण जौहर ने लगभग 20 किलो वजन घटाया। उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने ‘वन मील ए डे’ रूल यानी दिन में सिर्फ एक बार खाना खाने का तरीका अपनाया। उनके ट्रांसफॉर्मेशन ने सोशल मीडिया पर काफी ध्यान खींचा।
भारती सिंह:
कॉमेडियन भारती सिंह ने करीब 18-20 किलो वजन घटाया। उन्होंने बताया कि इंटरमिटेंट फास्टिंग और घर का बना खाना ही उनका सीक्रेट रहा। वो शाम 7 बजे के बाद कुछ नहीं खातीं और यही आदत उनके लिए गेमचेंजर साबित हुई।
इन सेलेब्स की फिटनेस जर्नी यह साबित करती है कि मोटापा कोई स्थायी समस्या नहीं है। अगर सेलेब्स कैमरे और शोबिज की व्यस्तता के बीच खुद को ट्रांसफॉर्म कर सकते हैं, तो आम लोग भी सही गाइडेंस और अनुशासन से ऐसा कर सकते हैं।