मप्र में भाजपा का आधी आबादी पर पूरा जोर

By : hashtagu, Last Updated : April 7, 2023 | 1:50 pm

   
 भोपाल, 7 अप्रैल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव(assembly elections) में भाजपा पूरा जोर धीरे-धीरे आधी आबादी(population) को लुभाने में लगा रही है। यही कारण है कि सत्ता और संगठन दोनों ही आधी आबादी को खुश करो अभियान में जुटे नजर आते हैं। सरकार जहां सौगातें दे रही है तो वहीं संगठन उनकी महत्वपूर्ण काम में हिस्सेदारी बढ़ाने में जुटा हुआ है। राज्य में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और भाजपा को इस बात का अहसास है कि किसी तरह की कमी उसके नुकसान का कारण बन सकती है। लिहाजा पार्टी और सरकार हर मोर्चे पर सक्रिय है। इसके चलते सरकार और संगठन का सबसे ज्यादा जोर आधी आबादी पर है। वैसे पार्टी जनजातीय और अनुसूचित जनजातीय के करीब भी पहुंचने की कोशिश में लगी हुई है। बीते कुछ दिनों में यही संकेत मिले हैं कि राज्य में आधी आबादी पर पार्टी का पूरा जोर है।