CM हाउस की गौशाला में जन्मी बछिया, मुख्यमंत्री ने रखा नाम ‘कमला’
By : dineshakula, Last Updated : September 14, 2025 | 7:43 pm
By : dineshakula, Last Updated : September 14, 2025 | 7:43 pm
भोपाल, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री निवास (CM residence) स्थित गौशाला में एक बछिया का जन्म हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस नवजात बछिया के जन्म पर खुशी जाहिर करते हुए उसका नाम ‘कमला’ रखा है। यह पहली बछिया है जिसका जन्म मुख्यमंत्री निवास की गौशाला में हुआ है।
रविवार को महालक्ष्मी व्रत पूजन के दिन बछिया के जन्म को शुभ अवसर मानते हुए मुख्यमंत्री ने उसका तिलक कर स्वागत किया और उसे गोद में लेकर दुलार भी किया। मुख्यमंत्री प्रतिदिन की तरह रविवार को भी गौशाला पहुंचे और सभी गायों को रोटी खिलाई। इस दौरान ‘कमला’ को भी विशेष स्नेह दिया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गौसेवा और पशुधन संवर्धन को लेकर लगातार कार्य कर रही है और इस दिशा में कई प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पशुधन संरक्षण हमारी संस्कृति और समर्पण का प्रतीक है।