CM मोहन यादव ने देवी अहिल्या नारी सशक्तिकरण मिशन से लाडली बहनों को नई ताकत देने की दी घोषणा

सैनिटेशन एवं हाइजीन योजना’ के तहत 20 लाख से अधिक बेटियों को 118 करोड़ रुपये की सहायता राशि उनके बैंक खातों में सीधे भेजी जा चुकी है।

  • Written By:
  • Publish Date - November 1, 2025 / 01:12 PM IST

भोपाल:  मध्य प्रदेश का 70वां स्थापना दिवस 2025 पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) ने देवी अहिल्या नारी सशक्तिकरण मिशन का जोरदार शुभारंभ किया। इस मिशन का उद्देश्य प्रदेश की लाडली बहनों को हर स्तर पर सशक्त बनाना और उनके सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास को सुनिश्चित करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “महिलाओं की उन्नति के बिना समग्र विकास अधूरा है। मध्यप्रदेश की हर बेटी और महिला आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े और हर बहन सशक्त बने, यही हमारा लक्ष्य है।”

मुख्य विशेषताएं और उपलब्धियां:

  • महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और कल्याण के लिए कई योजनाएं लागू।

  • ‘सैनिटेशन एवं हाइजीन योजना’ के तहत 20 लाख से अधिक बेटियों को 118 करोड़ रुपये की सहायता राशि उनके बैंक खातों में सीधे भेजी जा चुकी है।

  • महिला आरक्षण की सीमा 35 प्रतिशत कर शासकीय नौकरियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई गई।

  • नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों के मानदेय में 20 प्रतिशत वृद्धि की गई।

  • रेडिमेड गारमेंट्स उद्योग में कार्यरत महिलाओं को प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय।

  • सभी औद्योगिक क्षेत्रों में वर्किंग वुमन हॉस्टल्स की सुविधा।

  • प्रदेश के 47 प्रतिशत से अधिक स्टार्टअप्स का नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं

सीएम मोहन यादव ने कहा कि यह मिशन महिलाओं को कौशल विकास, उद्यमिता, नेतृत्व प्रशिक्षण, सुरक्षा और अधिकार संरक्षण जैसी सेवाएं प्रदान करता है। उनका मानना है कि महिलाएं प्रदेश के सर्वांगीण विकास का नया अध्याय लिखेंगी और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।