सागर में कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections in Madhya Pradesh) से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है।

  • Written By:
  • Updated On - May 5, 2024 / 05:06 PM IST

सागर, 5 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections in Madhya Pradesh) से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। सागर के बीना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे (Congress MLA Nirmala Sapre) ने रविवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष रविवार को सागर के राहतगढ में जनसभा के दौरान बीना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री ने उनका पार्टी में स्वागत किया। चुनाव के दौरान भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाली निर्मला सप्रे कांग्रेस की तीसरी विधायक हैं।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही कांग्रेस के विजयपुर से विधायक रामनिवास रावत ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। वहीं, चुनाव के पहले चरण से पूर्व छिंदवाड़ा जिले के कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

यह भी पढ़ें : आचार संहिता के दौरान 1147 बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई, कई भेजे गये जेल