‘मामा’ के चूल्हे की कांग्रेस ने उड़ाई खिल्ली!

By : hashtagu, Last Updated : May 20, 2023 | 6:44 pm

डेस्क। मध्यप्रदेश कांग्रेस (Madhya Pradesh Congress) ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) को आड़े हाथ लिया। मसला ये है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी शादी की सालगिरह पर अपनी पत्नी के साथ चूल्हे पर खाना बनाने की विडियो 5 मई को ट्विटर पर पोस्ट किया था। जिसे कोटेड करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस ने इस पर एक बार फिर तंज कसा है। कांग्रेस ने भी अपने ट्विटर पर लिखा,आदरणीय मामी जी ! अब आपकी जल्द ही चूल्हा फूंकने की तकलीफ ख़त्म होने वाली है क्योंकि कमलनाथ जी के मुख्यमंत्री बनते ही आपको भी 500 में गैस सिलेंडर मिलेगा। विधानसभा चुनाव का माहौल मध्यप्रदेश में चल रहा है। ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर हमलावार हैं।

इसे भी पढ़ें : Chhattisgarh : सबसे पहले यहीं माता सीता ने मवई नदी में पखारे थे पांव