उज्जैन, मध्य प्रदेश: फिल्म ‘धुरंधर’ की एक्ट्रेस Sara Arjun शनिवार तड़के Mahakaleshwar Temple पहुंचीं, जहां उन्होंने भस्म आरती (Bhasma Aarti) में शामिल होकर भगवान शिव का जलाभिषेक (Jalabhishek) किया। इस दौरान उनके साथ उनके पिता Raj Arjun और मां सान्या अर्जुन भी मौजूद थीं।
सारा अर्जुन पारंपरिक साड़ी पहनकर मंदिर पहुंचीं और नंदी हॉल में करीब दो घंटे बैठकर भस्म आरती के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने शिव जाप किया और “जय महाकाल” के जयकारे लगाए। आरती के बाद उन्होंने मान्यता के अनुसार नंदी जी के कान में अपनी मुराद कही और गर्भगृह की देहरी से बाबा महाकाल को जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया।
मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत और सम्मान भी किया गया। बताया जा रहा है कि सारा इससे पहले भी कुछ महीने पहले महाकाल मंदिर आ चुकी हैं।
दर्शन के बाद सारा अर्जुन ने कहा कि महाकाल के दर्शन का अनुभव शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें काफी शांति महसूस हुई और उन्होंने भगवान से सभी के स्वस्थ रहने की कामना की। साथ ही मंदिर की व्यवस्थाओं की भी सराहना की।
गौरतलब है कि सारा अर्जुन ‘धुरंधर’ फिल्म के दोनों भागों में नजर आ चुकी हैं। महज छह साल की उम्र से ही विज्ञापनों और फिल्मों में काम शुरू करने वाली सारा अब तमिल, हिंदी, तेलुगु और मलयालम सिनेमा में अपनी खास पहचान बना चुकी हैं।