हैदराबाद (तेलंगाना): देश में नक्सलवाद (Naxalism) के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच बड़ी खबर सामने आई है। हैदराबाद में 130 नक्सलियों (Naxals) ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी (A. Revanth Reddy) के सामने सामूहिक आत्मसमर्पण (Surrender) कर दिया। इनमें से 125 नक्सली छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बताए जा रहे हैं। आत्मसमर्पण के दौरान बड़ी मात्रा में आधुनिक हथियार (Modern Weapons) भी सुरक्षाबलों (Security Forces) को सौंपे गए हैं।
जानकारी के अनुसार सरेंडर करने वाले 130 नक्सलियों में से 125 छत्तीसगढ़ के, 4 तेलंगाना के और 1 आंध्र प्रदेश का बताया जा रहा है। इनमें नक्सली संगठन के कई अहम पदों पर कार्यरत सदस्य भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सरेंडर करने वालों में स्टेट कमेटी, डिविजनल कमेटी और एरिया कमेटी के सदस्य भी शामिल हैं, जो संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे थे।
आत्मसमर्पण के दौरान नक्सलियों ने बड़ी मात्रा में आधुनिक हथियार भी सुरक्षाबलों को सौंपे। इनमें इंसास एलएमजी राइफल, एके-47 राइफल, इंसास राइफल और एसएलआर राइफल जैसे हथियार शामिल बताए जा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक इतनी बड़ी संख्या में हथियारों का एक साथ जमा होना नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
आत्मसमर्पण के बाद मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने कहा कि महात्मा गांधी के देश में हिंसक और सशस्त्र आंदोलन किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि जो लोग मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, उनके लिए सरकार पुनर्वास और बेहतर जीवन की व्यवस्था कर रही है।
केंद्र सरकार ने देश से नक्सलवाद खत्म करने के लिए 31 मार्च 2026 तक की समय सीमा तय की है। जैसे-जैसे यह तारीख करीब आ रही है, वैसे-वैसे नक्सलियों के सरेंडर की घटनाएं भी तेजी से सामने आ रही हैं। हाल ही में नक्सल संगठन के टॉप नेताओं में शामिल देवजी के आत्मसमर्पण की खबर भी सामने आई थी। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि अब संगठन के गिने-चुने नेता ही बचे हैं, जो लगातार दबाव के चलते अलग-अलग इलाकों में छिपते फिर रहे हैं।
ఆయుధాలు, హింస ద్వారా ప్రజా సమస్యలకు పరిష్కారం దొరకదని, ప్రజాస్వామిక మార్గంలోనే సమాజంలో మార్పు సాధ్యమవుతుందని ముఖ్యమంత్రి శ్రీ @revanth_anumula గారు పునరుద్ఘాటించారు. అజ్ఞాత మావోయిస్టులు ఆయుధాలను విడిచిపెట్టి జనజీవన స్రవంతిలోకి వచ్చి, తెలంగాణ పునర్నిర్మాణంలో భాగస్వాములు కావాలని… pic.twitter.com/EXpM99ydDi
— Telangana CMO (@TelanganaCMO) March 7, 2026